न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता आखिरी मैच:फर्ग्यूसन ने चारों ओवर मेडन डाले, टी-20 वर्ल्डकप में ऐसा पहली बार हुआ

Updated on 18-06-2024 02:10 PM

न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सफर जीत से समाप्त किया है। कीवी टीम ने ग्रुप-सी के आखिरी लीग मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से हराया। त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में बारिश के कारण मैच एक घंटे देरी से शुरू हुआ।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पापुआ न्यू गिनी 19.4 ओवर में 78 रन पर ऑलआउट हो गई। 79 रन का टारगेट न्यूजीलैंड ने 12.2 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया।

लॉकी फर्ग्यूसन इस जीत के हीरो रहे। उन्होंने अपने कोटे के चारों ओवर मेडन डाले और 3 विकेट भी लिए। वे टी-20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने। फर्ग्यूसन टी-20 इंटरनेशनल में सभी ओवर मेडन डालने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले साद बिन जफर ऐसा कर चुके हैं। फर्ग्यूसन के अलावा, टिम साउदी को 2 विकेट मिले।

रन चेज में डेवोन कॉन्वे ने 32 बॉल पर 35 रन बनाए। कप्तान केन विलियमसन ने नाबाद 18 और डेरिल मिचेल ने नाबाद 19 रन बनाए। पापुआ न्यू गिनी के कबुआ मोरिया को 2 विकेट मिले।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…