वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान का दौरा करेगा न्यूजीलैंड:18 अप्रैल से शुरू होगी 5 टी-20 मैचों की सीरीज

Updated on 15-03-2024 12:34 PM

वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड टीम 5 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। टी-20 वर्ल्ड कप जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होना है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को न्यूजीलैंड के साथ टी-20 मैचों की घरेलू सीरीज का शेड्यूल जारी किया।

कीवी टीम 18 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच पाकिस्तान का दौरा करेगी। न्यूजीलैंड का 17 महीनों में पाकिस्तान का यह तीसरा दौरा है।

2022 दिसंबर-2023 जनवरी में टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए आई थी कीवी टीम
न्यूजीलैंड ने 2022 दिसंबर से जनवरी 2023 में दो टेस्ट मैचों और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान आ चुकी है। टेस्ट सीरीज 0-0 से ड्रॉ रहा था। जबकि 3 वनडे मैचों की सीरीज को न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीता।

2023 अप्रैल में वाइट बॉल की सीरीज खेलने आई थी न्यूजीलैंड टीम
उसके बाद अप्रैल 2023 में 5 टी-20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज के लिए कीवी टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था। 5 टी-20 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रहा था, जबकि 5 वनडे मैचों की सीरीज में पाकिस्तान ने 4-1 से जीता था।
वहीं 2024 के शुरुआत में पाकिस्तानी टीम ने 5 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा किया था। पाकिस्तान ने इस सीरीज को 4-1 से अपने पक्ष में किया था।

शुरुआती तीन टी-20 मैच रावलपिंडी में खेलेगी
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच अप्रैल 2024 में होने वाली पांच टी-20 की सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबले रावलपिंडी में खेले जाएंगे। इसके बाद चौथा और पांचवां टी-20 लाहौर में खेला जाएगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
 06 March 2026
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 06 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल…
 06 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…