नए साल का जश्न हो सकता है फीका, हड़ताल पर जाने की तैयारी में गिग वर्कर्स

Updated on 31-12-2025 12:51 PM
नई दिल्ली: नए साल के जश्न से ठीक पहले बुधवार यानी आज दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गिग वर्कर्स हड़ताल पर जाने वाले हैं। इससे फूड और ई-कॉमर्स से जुड़ी होम डिलिवरी पर असर हो सकता है। दिल्ली में वर्कर्स हड़ताल करेंगे या नहीं, इसपर संशय बरकरार है। इससे पहले 25 दिसंबर को भी गुड़गांव में गिग वर्कर्स ने काम बंद कर दिया था। वर्कर्स का कहना है कि उन्हें काम के हिसाब से पैसा नहीं मिलता है, जबकि कंपनियां मोटी कमाई करती हैं।

फूड और ई-कॉमर्स से जुड़े गिग वर्कर्स सामान घर तक लाने की अहम कड़ी हैं, ऐसे में अगर हड़ताल हुई तो बड़ी दिक्कत होने वाली है। घर सामान मंगाना तो मुश्किल होगा ही, साथ ही इस हड़ताल के चलते कंपनियों को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। गुड़गांव और गौतमबुद्ध नगर में इस हड़ताल का सबसे ज्यादा असर बड़ी सोसायटियों में रहने वाले उन परिवारों पर पड़ेगा, जो रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर खाने पीने तक के लिए ऑनलाइन सेवाओं पर निर्भर हैं। हड़ताल ने हजारों सोसायटियों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है कि जश्न की रात कहीं ऑनलाइन ऑर्डर न मिलने से मजा फीका न हो जाए।

सताने लगी चिंता

कई डिलिवरी पार्टनर्स साफ कह रहे हैं कि कंपनी से बातचीत और उचित वेतन की मांग के बिना पीछे हटना मुश्किल है। वहीं, हड़ताल की खबर ने रेस्टोरेंट संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी है, लेकिन कंपनियों से वह भी खुश नहीं हैं। रेस्टोरेंट संचालकों का आरोप है कि कंपनियां जहां डिलिवरी बॉय को लेकर सख्त है वही रेस्टोरेंट्स से भी ज्यादा कमिशन ले रही है। हड़ताल से उनके कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा, साल के आखिरी दिन ही सबसे ज्यादा ऑर्डर आते हैं। लोगों का कहना है कि अगर 25 दिसंबर जैसा हाल रहा तो हाउसवाइव्स, सीनियर सिटिजंस और कामकाजी लोगों को बड़ी परेशानी होगी।

क्यों हो रही हड़ताल?

इकॉनमिक्स टाइम्स (ET) के मुताबिक इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स और तेलंगाना गिग एंड प्लैटफॉर्म वर्कर्स यूनियन ने नौकरी की सुरक्षा, ज्यादा सैलरी, सुरक्षित काम करने की स्थिति और सोशल सिक्योरिटी बेनिफिट्स की मांग को लेकर 25 और 31 दिसंबर को हड़तालों का आह्वान किया था। क्रिसमस पर लगभग 40,000 राइडर्स ने अचानक हड़ताल और बाइक रैलियां कीं, जिससे यूनियनों के मुताबिक 50% से 60% ऑर्डर में देरी हुई।

बिजनेस पर होगा असर

ET के मुताबिक करीब 100,000- 150,000 राइडर्स ने हड़ताल प्लान की है। न्यू ईयर कंपनियों के लिए सबसे बिजी दिनों में से एक है। ऐसे में बिजनेस प्रभावित हो सकता है। मगर Zomato, Swiggy, Instamart, Blinkit, Zepto, Flipkart Minutes और Amazon Now ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…