'ओ रोमियो' का नया गाना, आशिकों की कॉलोनी में दिशा पाटनी ने लिया घर, शाहिद कपूर के डांस के आगे पड़ीं फीकी!

Updated on 27-01-2026 01:15 PM
विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' से शाहिद कपूर एक बार फिर अपने पुराने वाले अंदाज में पर्दे पर लौट रहे हैं। फिल्म में तृप्ति डिमरी उनकी हीरोइन हैं, लेकिन नए गाने में वो दिशा पाटनी संग ठुमके लगा रहे हैं। ये गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। दोनों का डांस देखने के बाद फैंस कह रहे हैं कि दिशा को शाहिद ने कड़ी टक्कर दी है।

मेकर्स ने यूट्यूब पर 'ओ रोमियो' का नया गाना रिलीज किया, जिसका टाइटल 'आशिकों की कॉलोनी' है। गाने को शाहिद कपूर और दिशा पाटनी पर पिक्चराइज किया गया है। दिशा ने अपनी मटकती कमर से दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन सभी जानते हैं कि शाहिद भी डांस के धुरंधर हैं। उन्होंने ऐसे स्टेप्स किए कि दिशा को पीछे छोड़ दिया।

'ओ रोमियो' फिल्म की कास्ट

इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी (स्पेशल अपीयरेंस), नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, अरुणा ईरानी, हुसैन दलाल और राहुल देशपांडे हैं।

इस दिन रिलीज होगी 'ओ रोमियो'

प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं। डायरेक्टर विशाल भारद्वाज हैं। कहानी हुसैन जैदी की है। स्क्रीनप्ले विशाल भारद्वाज और रोहन नरूला का है। कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने की है। फिल्म 13 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है।

शाहिद और तृप्ति की अपकमिंग मूवीज

शाहिद कपूर के पास इस फिल्म के अलावा 'कॉकटेल 2' है, जिसमें कृति सेनन और रश्मिका मंदाना हैं। ये सितंबर 2026 के आसपास रिलीज हो सकती है। तृप्ति के पास प्रभास के साथ संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…