नेतन्याहू का ईरान को घेरने का नया प्लान, क्षेत्रीय देशों के साथ 'सीक्रेट' गठबंधन पर काम, बढ़ेगी तेहरान की टेंशन!

Updated on 01-04-2026 12:16 PM
तेल अवीव: इजरायल क्षेत्रीय देशों के साथ गठबंधन बनाने पर काम कर रहा है, जिससे ईरान पर दबाव बढ़ाया जा सके। ईरान के खिलाफ इस क्षेत्रीय गठबंधन पर इजरायल बिना किसी शोरशराबे के सीक्रेट तरीके से काम चल रहा है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद इसकी जानकारी दी है। नेतन्याहू का बयान ऐसे समय में आया है, जब इजरायल और ईरान युद्ध में हैं। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से लड़ाई जारी है। नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ और ज्यादा आक्रामकता से काम करने के संकेत दिए हैं।

बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को अपने एक बयान में कहा कि इजरायल क्षेत्र के महत्वपूर्ण देशों के साथ अपने संबंध बना रहा है ताकि मिलकर ईरानी खतरे का सामना किया जा सके। नेतन्याहू ने क्षेत्र में नए गठबंधन बनाने की बात स्वीकारी लेकिन किसी देश के नाम नहीं लिया। इजरायली पीएम ने जल्दी ही इस बारे में ज्यादा जानकारी देने की बात कही है।

इजरायल के साथ आएंगे खाड़ी देश!

बेंजामिन नेतन्याहू की टिप्पणी से संकेत मिलता है कि इजरायल और अरब जगत के कुछ देशों के बीच तालमेल गहरा रहा है। खाड़ी के कुछ देश भी इजरायल की तरह ही ईरान की सैन्य और परमाणु महत्वाकांक्षाओं को लेकर चिंतित रहे हैं। ऐसे में ये देश ईरान के खिलाफ इजरायल के साथ मिलकर काम कर सकते हैं।
नेतन्याहू ने इसे एक व्यापक रणनीति का हिस्सा बताया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान पर हमले करते हुए उसके परमाणु कार्यक्रम और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को कमजोर कर दिया है। ईरान की यह क्षमता हमारे अस्तित्व के लिए खतरा था। इसके बाद क्षेत्र में मजबूत गठबंधन बनाकर हम ईरान को और कमजोर करेंगे।

ईरान युद्ध में हमें बढ़त: नेतन्याहू

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के साथ युद्ध में इजरायल-अमेरिका को भारी बढ़त मिलने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अपने आधे रास्ते से ज्यादा रास्ता तय कर चुकी है। इजरायली सेना ईरानी फौज की क्षमताओं को नष्ट करने पर ध्यान लगा रही है। साथ ही शासन को भी कमजोर कर रही है।
बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान की मिसाइल क्षमताओं को तकरीबन खत्म कर दिया है। ईरान के प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं, ऐसे में उसे दोबारा इस तरफ जाने में एक लंबा समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि ईरान की परमाणु हथियार हासिल करने की इच्छा को कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा।

ईरान पर आक्रामक हैं नेतन्याहू

इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इसके बाद से लगातार ईरान का इजरायल और अमेरिका के साथ युद्ध जारी है। युद्ध के आगे बढ़ने के साथ अमरिका की ओर से लड़ाई खत्म करने की बात कई मौकों पर की गई है लेकिन इजरायल ने जंग रोकने के बजाय हमले जारी रखने के संकेत दिए हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…