हमास के आगे घुटने टेकेंगे नेतन्‍याहू! गाजा समझौते में बंधकों की रिहाई के बदले सबसे खतरनाक कमांडरों को छोड़ सकता है इजरायल

Updated on 06-10-2025 12:41 PM
तेल अवीव: गाजा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति समझौते पर इजरायल और हमास ने सहमति दी है। इससे अक्टूबर, 2023 से चल रहे युद्ध के रुकने और बंधकों-कैदियों की रिहाई की उम्मीद बंधी है। डील के तहत फिलिस्तीनी गुट हमास सभी इजरायली बंधकों को छोड़ेगा। वहीं इजरायल अपनी जेलों में बंद दो हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इन कैदियों में कई ऐसे नाम हैं, जिनको इजरायल खूंखार आतंकी कहता है और इजरायली अदालतों ने इनको उम्रकैद की सजा सुनाई है। ऐसे कैदियों की रिहाई को लेकर इजरायल में चर्चा है और कई तरह की बातें कही जा रही हैं।

इजरायल नेशनल न्यूज के मुताबिक, मौजूदा बंधक समझौते में इजराइल को 7 अक्टूबर के हमले बाद से गिरफ्तार किए गए 1,700 से ज्यादा गाजावासियों के साथ-साथ उम्रकैद की सजा काट रहे 250 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना है। इनमें इब्राहिम हमद समेत कई हाई-प्रोफाइल कैदी शामिल हैं। हमद को इजरायल कई बम विस्फोट और हमलों को जिम्मेदार मानता है।

हमद पर कई ब्लास्ट के मामले

इजरायली मीडिया का दावा है कि हमद ने 2002 में कैफे मोमेंट में बम विस्फोट की योजना बनाई थी, जहां 11 लोग मारे गए और 65 घायल हुए। साल 2002 में रिशोन लेजियन के शेफील्ड क्लब के हमले में हमद का हाथ था, जहां 15 लोग मारे गए। हिब्रू विश्वविद्यालय में हुए हमले में इजरायल ने हमद को जिम्मेदार माना है। इजराइल ने साल 2011 के शालिट समझौते में हमद को रिहा करने से इनकार कर दिया था। हालांकि इस समझौते में उसे छोड़ा जा सकता है।
हमास की ओर से हमद के अलावा अब्दुल्ला बरघौती की रिहाई की मांग की जा सकती है। अब्दुल्ला हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख कमांडरों में से एक रहा है। इजरायल ने बरघौती को दर्जनों आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार है, जिनमें 66 लोग मारे गए और 500 घायल हुए थे। इनमें 2001 में यरुशलम के सबरो रेस्टोरेंट में बम विस्फोट और 2002 में कैफे मोमेंट बम विस्फोट शामिल हैं

अहमद सआदत का भी नाम

इजरायल की जेल से 72 वर्षीय कैदी अहमद सआदत को भी छोड़ा जा सकता हैं। अहमद पर 2001 में यरुशलम के एक होटल में पर्यटन मंत्री रेहावम जीवी की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा था। इस मामले में अहमद को 30 साल जेल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा अब्बास अल-सईद का नाम भी रिहा होने वाले कैदियों में हो सकता है। अब्बास को 2002 में नेतन्या के पार्क होटल बम विस्फोट में सजा मिली है।
हमास अपनी सैन्य शाखा के वरिष्ठ सदस्य हसन सलामा की रिहाई की भी मांग करेगा। हसन को यरुशलम में रूट 18 पर हुए दो हमलों की योजना बनाने में सजा हुई है। हस पर 1996 में अश्कलोन जंक्शन पर एक हिचहाइकिंग पोस्ट पर हुए हमले की योजना बनाने का भी मामला है। हसन को अलग-अलग मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…