शासकीय कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं : कलेक्टर

Updated on 14-03-2024 05:59 PM

अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में गत दिवस हुई कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के परिपालन हेतु कलेक्टर विलास भोसकर ने गुरुवार को समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री साय की प्रशासनिक कसावट पर मंशा से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री साय के दिए निर्देशों का उल्लेख करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी जनसेवक हैं। अपना काम अनुशासन और ईमानदारी से करें। अपने कार्य व्यवहार में संवेदनशीलता रखें। शासकीय कार्यों और योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने में किसी तरह की कोताही ना बरतें। आम जन से बेहतर संपर्क रखते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन और लोगों तक पहुंच पर फीडबैक लेते रहें जिससे प्रशासन को आइना दिखता रहे और जनहित के अनुरूप काम किया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी समय पर अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें जिससे किसानों, महिलाओं, अन्य आमजनों को अपनी समस्याओं के निराकरण में किसी तरह की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को समय पर राशि अवश्य मिल जाए। इसके लिए बैंकों को प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाएगा। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों पर असंतुष्टि जताते हुए कहा कि यह योजना हर व्यक्ति को पेयजल की मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संचालित की जा रही है। इसका क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो, विभाग यह सुनिश्चित करे।



कलेक्टर ने बैठक में आगामी लोकसभा निर्वाचन को पूर्व की भांति शांतिपूर्ण संपन्न कराने अधिकारियों को निर्देश दिए। पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के हित में नौ विभागों की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और लोगों को लाभ दिलाने कहा। इसके साथ ही राज्य शासन की अभिनव पहल न्योता भोज को बढ़ावा देने अधिकारियों से अपील की जिससे बच्चों को अच्छा आहार मिलता रहे। उन्होंने राजस्व विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्या का निराकरण करना हमारा कर्तव्य है। अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाएं और संवेदनशीलता के साथ आमजनों के आवेदनों का निराकरण करें। कार्यों में लापरवाही और कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक, एएल ध्रुव सहित समस्त एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…