बिजली आपूर्ति की निरंतरता व बहाली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : पी दयानंद

Updated on 11-04-2024 05:31 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट  पाॅवर कंपनियों के अध्यक्ष व ऊर्जा विभाग के सचिव पी.दयानंद ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वितरण कंपनी के क्षेत्रीय प्रमुखों को कड़े निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट कहा कि असावधानी के कारण बिजली आपूर्ति असामान्य रूप से बाधित रहने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। मरम्मत के लिए बिजली आपूर्ति बंद करने की सूचना उपभोक्ताओं को मीडिया के माध्यम से अनिवार्य रूप से दी जाए। ऐसा कोई भी कार्य  जनता को विश्वास में लेकर किया जाए।

प्रदेश के कुछ स्थानों से बिजली की ऑंख -मिचौली की खबरों को गंभीरता से लेते हुए दयानंद ने विद्युत सेवा भवन, डंगनिया में एम डी सहित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें क्षेत्रीय ईडी एवं मुख्य अभियंताओं को वीसी के माध्यम से जोड़ा गया। दयानंद ने क्षेत्रीय प्रमुखों से उनके क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। कुछ क्षेत्रों में अधिक शिकायतें पाये जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की ,वहीं जहां  न्यूनतम समय में रेस्पांस और सुधार की जानकारी मिली ,उसकी  उन्होंने तारीफ की।

दयानंद ने मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिये कि वे अपने फील्ड में लगातार दौरा करें, उपभोक्ताओं और फील्ड स्टाफ के नियमित संपर्क में रहें। नियमित रखरखाव की निगरानी करते रहें और ब्रेक डाउन की स्थिति में फौरन सुधार करें। गर्मी की पीक डिमांड आना अभी शेष है अत: उसके लिए पूरी तरह सतर्क और सावधान रहें। इन दिनों लोड बढ़ना, आंधी-तूफान आना आम बात है पर उसका सही प्रबंधन करना हमारा कर्तव्य है,इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दयानंद निर्देश दिये कि  दफ्तर और फील्ड में सामंजस्य का पूरा ध्यान रहे। उपभोक्ताओं की बिजली दफ्तरों में पूरी संजीदगी के साथ सुनवाई हो और समाधान मिले। इस अवसर पर मुख्यालय में एम डी पारेषण एवं वितरण आर.के.शुक्ला,ईडी भीमसिंह,संदीप वर्मा, आर.सी.अग्रवाल व सीई आनंद राव आदि उपस्थित थे।

दयानंद ने आम जनता से अपील की है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में संबंधित  निकटस्थ कार्यालय में शिकायत अवश्य करें लेकिन तोड़ -फोड़ जैसी हिंसक कार्रवाई नहीं करें। बिजली का अधिकतर वितरण- तंत्र खुले में होने के कारण  मौसम  से प्रभावित होता है । ब्रेकडाउन की स्थिति में फाल्ट खोजने और सुधार का काम सुरक्षित व शांतिपूर्ण वातावरण में ही संभव होता है। इसके लिए जनता का सहयोग अपेक्षित है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…