नीरज चोपड़ा का साल का पहला खिताब:पेरिस डायमंड लीग में 88.16 मीटर थ्रो किया

Updated on 21-06-2025 03:17 PM

दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने पहले ही राउंड में 88.16 मीटर का थ्रो फेंककर जीत सुनिश्चित कर ली। वहीं, इससे पहले उन्होंने 90.23 मीटर थ्रो किया था और दूसरे स्थान पर थे।

वहीं पेरिस डायमंड लीग में जर्मनी के जूलियन वेबर 87.88 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर रहे। ब्राजील के मौरिसियो लुइज डा सिल्वा ने 86.62 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

नीरज के छह में से तीन थ्रो फाउल 

नीरज चोपड़ा ने अपना पहला थ्रो 88.16 मीटर का किया था। वहीं उनके तीन थ्रो फाउल रहे। पहले राउंड में वेबर (87.88 मीटर) और त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट (80.94 मीटर) का नंबर था। दूसरा राउंड- वेबर ने 86.20 मीटर का थ्रो फेंका, जबकि नीरज ने 85.10 मीटर का थ्रो दर्ज किया और वालकॉट ने 81.66 मीटर के साथ सुधार किया।

इसके बाद नीरज लगातार तीन बार फाउल कर बैठे। छठे और आखिरी प्रयास में वह 82.89 मीटर ही दूर फेंक पाए। इसके बाद भी नीरज ने पेरिस डायमंड लीग के भाला फेंक इवेंट को अपने नाम करने में सफलता हासिल की। वहीं, तीसरे राउंड में डा सिल्वा ने 86.62 मीटर का थ्रो फेंककर अपनी मौजूदगी दर्ज की। वेबर ने चौथे राउंड में 83.13 मीटर और पांचवें राउंड में 84.50 मीटर के थ्रो के साथ जोरदार कोशिश की, लेकिन वह 88 मीटर का आंकड़ा पार नहीं कर सके।

5 जुलाई को बेंगलुरु में क्लासिक थ्रो में भाग लेंगे

दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा अब 5 जुलाई को होने वाले पहले नीरज चोपड़ा क्लासिक में भाग लेंगे। यह आयोजन मूल रूप से 24 मई को होने वाला था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा तनाव के कारण इसे 5 जुलाई के लिए स्थगित कर दिया गया।

इस जीत से मेडल नहीं मिलता

डायमंड लीग में जीत हासिल करने पर कोई मेडल नहीं मिलता है। हर स्थान पर रहने वाले एथलीट को पॉइंट मिलते हैं। इसी पॉइंट के आधार पर साल के अंतिम डायमंड लीग में जगह मिलती है। वहां फाइनल होता है। नीरज के अभी तक 15 पॉइंट हैं और जूलियन वेबर के साथ वह संयुक्त रूप से पहले नंबर पर चल रहे हैं। इस जीत का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि नीरज ने पिछले साल ओलिंपिक खेलों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पेरिस डायमंड लीग में भाग नहीं लिया था। ओलिंपिक में उन्होंने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…