'चोली के पीछे क्या है...' गाने को करने से नीना गुप्ता ने कर दिया था इनकार, 31 साल बाद बताया कैसे हुई थीं राजी

Updated on 16-03-2024 01:43 PM
साल 1993 में सुभाष घई की डायरेक्टेड फिल्म 'खलनायक' रिलीज हुई थी। इस सुपरडुपर हिट फिल्म ने संजय दत्त का करियर ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया था। इसमें ही वो गाना था, 'चोली के पीछे क्या है', जो जो आज भी पॉप्युलर है। शादी हो या सगाई, ये डांस फ्लोर पर जरूर बजता है। भले इसे भद्दे गाने का टैग दिया गया हो। इसमें नीना गुप्ता नजर आई थीं। उन्होंने इस गाने को किया था लेकिन पहले करने से मना कर दिया था। इसका कारण अब 31 साल बाद जाकर बताया है। क्या कहा है, आइए जानते हैं।

नीना गुप्ता उस वक्त जानी-मानी अदाकारा थीं। उन्होंने कोमल नहाटा को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म से उस गाने का जिक्र किया। बताया कि जह उन्हें डायरेक्टर सुभाष घई ने गाना सुनाया तो उन्होंने पहले ही इसे रिजेक्ट कर दिया था। वह ऐसा गाना नहीं करना चाहती थीं, जहां वह माधुरी के पीछे नजर आएं। क्योंकि वह खुद एक लीडिंग एक्ट्रेस थीं। नीना गुप्ता ने बताया कि उनका उस गाने में छोटा-सा रोल था। इसके बाद उन्होंने दोस्त सतीश कौशिक से कहलवाया कि वह जाकर डायरेक्टर से कह दें कि उन्हें इस गाने में दिलचस्पी नहीं है। इतना ही नहीं, वह गुस्सा भी गई थीं क्योंकि उन्हें ऐसा रोल ऑफर किया गया था। जबकि वह एक एक्ट्रेस थीं।

सुभाष घई ने नीना गुप्ता को समझाया

नीना गुप्ता ने कहा, 'मैंने इस गाने के लिए सतीश को मना करने के लिए कहा था। क्योंकि पहली बात मैं कोई डांसर नहीं। और दूसरी बात ये कि ये मेरा गाना नहीं। और न इसमें मेरा पूरा डांस है।' हालांकि बाद में सुभाष ने नीना को पर्सनली बुलाया और कहा कि उन्हें इस गाने को करने से कोई नुकसान नहीं होगा। फायदा ही होगा। क्योंकि से बहुत ही हिट होने वाला है। वह इसे कर लें। जिसके बाद नीना गुप्ता ने बात मानी और कर ली।

नीना गुप्ता ऐसे हुईं राजी और हिट हो गया गाना

नीना ने बताया कि उन्हें लगा कि इतना बड़ा डायरेक्टर अगर उनसे कुछ कह रहा है। इतना अनुभवी है। तो कर लेना चाहिए। वो बाद की बात होगी कि गाना चला या नहीं। और नहीं भी चलेगा तो उन्होंने कौन-सी इतनी बुरी एक्टिंग की है। जिससे उनको नुकसान होगा। जिसके बाद उन्होंने इस गाने को कर लिया। शुरू में जब उन्होंने इस गाने को सुना तो उन्हें अच्छा लगा। पता नहीं था कि ये इतना बड़ा हिट हो जाएगा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…