NCP शरदचंद्र पवार का सिंबल- तुरही बजाता आदमी चुनाव आयोग ने अलॉट किया चिह्न

Updated on 23-02-2024 02:11 PM

चुनाव आयोग ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार को नया चुनाव चिह्न गुरुवार (22 फरवरी) को दे दिया। चुनाव आयोग ने पार्टी को तुरही बाजाता हुआ आदमी का सिंबल पार्टी को अलॉट किया है। पार्टी लोकसभा चुनाव में इसी सिंबल पर चुनाव में उतरेगी। शरद पवार ने इसका स्वागत करते हुए कहा- यह हमारे लिए गर्व की बात है। चुनाव आयोग ने 6 फरवरी को अजित गुट को असली NCP बताते हुए शरद पवार गुट को NCP शरदचंद्र पवार नाम दिया था। चुनाव चिह्न के लिए शरद पवार गुट ने तीन सिंबल चुनाव आयोग को प्रस्तावित किए थे। इनमें बरगद का पेड़, उगता हुआ सूरज और कप-प्लेट शामिल थे। बरगद के पेड़ मिलने की ज्यादा चर्चा थी। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने शरद गुट के चुनाव चिह्न बरगद के पेड़ को लेकर आपत्ति जताई थी। VHP ने कहा था कि बरगद का पेड़ उनके संगठन का रजिस्टर्ड सिंबल है।

वहीं, पार्टी के नाम कि लिए भी शरद गुट ने तीन नाम भेजे थे। इनमें से NCP शरदचंद्र पवार नाम फाइनल किया गया था। चुनाव आयोग के अजित गुट को असली NCP बताने के फैसले पर शरद पवार ने कहा था- आयोग ने न केवल सिंबल छीना, बल्कि हमारी पार्टी भी दूसरे को दे दी है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि जिसने पार्टी की स्थापना की, उसके हाथ से पार्टी लेकर किसी और को सौंपी गई।

अजित गुट को असली NCP बताने के खिलाफ SC में सुनवाई
चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को असली NCP बताने के खिलाफ शरद पवार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। 19 फरवरी को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट से जवाब मांगा था। मामले की अगली सुनवाई 3 हफ्ते बाद के लिए लिस्ट की गई थी।
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने शरद पवार को पार्टी चिन्ह के लिए चुनाव आयोग जाने की परमिशन दे दी थी। साथ ही कहा था कि चुनाव आयोग एक हफ्ते में चुनाव चिन्ह भी अलॉट करे। कोर्ट ने अगले आदेश तक शरद गुट को नए नाम का ही इस्तेमाल करने कहा था।

अजित ने कहा- न्याय मांगने का अधिकार सभी को है
चुनाव आयोग के फैसले पर शरद पवार गुट के सुप्रीम कोर्ट में जाने पर अजित पवार ने कहा है कि न्याय मांगने का अधिकार सभी को है। यह निर्णय हमारे पक्ष में आया है। यदि वे लोग सुप्रीम कोर्ट जाएंगे तो हम वकीलों के जरिए उचित जवाब देंगे। 50 से ज्यादा विधायक, ज्यादातर जिलाध्यक्ष हमारे साथ हैं। लोकतंत्र में बहुमत को महत्व दिया जाता है। इसलिए चुनाव आयोग ने हमें NCP नाम और चुनाव चिह्न दिया है।

चुनाव आयोग के अजित गुट को असली NCP बताने के फैसले पर किसने क्या कहा...

महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे- लोकतंत्र में मेजॉरिटी महत्वपूर्ण होती है। मेरिट के आधार पर अजित पवार को नाम और चिह्न मिला। बहुमत के आधार पर उन्हें यह मिला है उन्हें मेरी शुभकामनाएं। हमें शिवसेना का नाम और चिह्न मेरिट के आधार पर चुनाव आयोग ने दिया। बहुमत का ही महत्व रहता है। मेजॉरिटी अभी सरकार में है, राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 45 से ज्यादा सीट हमे मिलेंगी। विधानसभा में मेजॉरिटी के साथ सरकार बनेगी, काम करनेवाली सरकार बनेगी। लोग काम को महत्व देते हैं। विकास चाहिए होता है, हमारी सरकार चौतरफा विकास कर रही है। ​​​​​​

शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले- मुझे लगता है कि जो शिवसेना के साथ हुआ, वही आज हमारे साथ हो रहा है। इसलिए यह कोई नया आदेश नहीं है। बस नाम बदल गए हैं, लेकिन फैसला पुराना है। शरद पार्टी को फिर से बना लेंगे।शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड- यह होना ही था, हमें पहले से पता था। आज उन्होंने (अजित पवार ने) शरद पवार का राजनीतिक गला घोंट दिया है। ये चुनाव आयोग के लिए शर्मिंदगी की बात है। शरद पवार फीनिक्स हैं। वह राख से फिर उठ खड़े होंगे। हमारे पास अभी भी शक्ति है, क्योंकि हमारे पास शरद पवार हैं। हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल- हम चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे, वही हमारी आखिरी उम्मीद है।

महाराष्ट्र डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस- हमारे महागठबंधन के उप-मुख्यमंत्री अजित दादा को चुनाव आयोग ने NCP पार्टी,घड़ी चुनाव चिह्न दिया है, मैं उन्हें बधाई देता हूं।

कांग्रेस नेता अशोक चह्वाण- चुनाव आयोग ने NCP को लेकर जो निर्णय दिया है वो अनअपेक्षित निर्णय नहीं है, जो शिवसेना के साथ हुआ वही NCP के साथ हो रहा है। आखिरी निर्णय जनता की अदालत में होगा।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोलेकेन्द्र सरकार ने जो फैसला चुनाव आयोग को लिखकर दिया था, वही फैसला NCP को लेकर आया है।​​​

NCP केवल 2 राज्यों में सीमित

2000 के तत्कालीन चुनाव परिणामों के आधार पर NCP का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा 10 अप्रैल 2023 को छिन गया था। अब यह केवल महाराष्ट्र और नगालैंड में क्षेत्रीय दल के रूप में मान्यता रखती है।

अजित ने 5 जुलाई को कहा था- अब मैं NCP चीफ

अजित पवार 2 जुलाई 2023 को NCP के 8 विधायकों के साथ महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ​में ​​​​​शामिल हो गए थे। उन्होंने अपने साथ NCP के 40 विधायकों के समर्थन का दावा किया था। गठबंधन सरकार में अजित को डिप्टी CM बनाया गया है।

इसके बाद अजित ने 5 जुलाई 2023 को शरद पवार को NCP राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने का ऐलान किया था। उन्होंने खुद को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया था। अजित का कहना था कि मुंबई में 30 जून 2023 को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला हुआ था।

अजित पवार ने चुनाव आयोग में NCP के नाम-निशान पर अपना दावा जताते हुए 30 जून को लेटर भेजा था। वहीं, शरद गुट के नेता जयंत पाटिल ने 3 जुलाई को आयोग से अजित समेत 9 मंत्रियों सहित 31 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की थी।

शरद से बगावत के बाद अजित ने 30 जून को दावा किया था कि बहुमत उनके पास है। इसलिए पार्टी पर उनका अधिकार है। आयोग में याचिका दायर कर, अजित ने 9 हजार से ज्यादा दस्तावेज पेश किए थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…