बीजापुर में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, सड़क खोदकर लगाए बैनर-पोस्टर
Updated on
25-05-2024 07:02 PM
बीजापुर। बीजापुर में नक्सलियों ने 26 मई को अपने बन्द के आह्वान के एक दिन पहले यानी 24 मई की रात ही आवापाल्ली- उसूर मार्ग को कई जगह से काटकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया था। साथ ही बैनर पोस्टर लगाकर मौजूदा मोदी सरकार, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार को आदिवासी विरोधी करार दिया। पुलिस ने शनिवार की सुबह आवापल्ली उसूर मार्ग को बहाल कराकर आवागमन जारी करा दिया है।
दरअसल 10 मई को पिडिया में हुई मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ की पुलिस ने मार गिराने का दावा किया था। जिसे लेकर नक्सलियों ने पर्चा जारी करके विरोध स्वरूप बन्द का आह्वान किया है।
नक्सलियों ने बंद से एक दिन पहले शुक्रवार- शनिवार की दरमियानी रात बीजापुर उसूर सड़क को जगह जगह से खोद कर मार्ग बाधित कर दिया था। वही बैनर और पर्चे लगाये गये थे। आवापल्ली- उसूर मार्ग पर सीतापुर के पास नक्सलियों ने आधा दर्जन गड्ढे खोदे थे।
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…