इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

Updated on 06-09-2024 06:03 PM

नारायणपुर । शासन की नीतियों से प्रभावित होकर प्रतिबंधित माओवादी संगठन कुतुल एरिया कमेटी के एक नक्सल दंपति ने नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत 25-25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया है। सरकार ने उनपर कुल 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

मिली जानकारी के अनुसार, संगठन के सप्लाई टीम का कमांडर सोनवा उर्फ डोसेल सलाम और कोडलियार जनताना सरकार स्कूल विभाग सदस्या आरती सलाम ने आत्मसमर्पण किया है। सोनवा संगठन में पिछले 13 साल से और आरती पिछले 9 साल से काम कर रही थी। अब दंपत्ति पुर्नवास नीति के तहत नया जीवन शुरू कर रहे हैं।

युवाओं को बरगलाकर संगठन में शामिल करते हैं नक्सली


नक्सलियों ने क्षेत्र के युवक-युवतियों को शासन-प्रशासन के खिलाफ भड़काकर, जल-जंगल-जमीन के नाम से भोले-भाले आदिवासियों को बहकाकर और संगठन में नहीं जुड़ने पर गांव से भगाने की धमकी देकर जबरन संगठन में शामिल कर अपनी खोखली विचारधारा के साथ इनका शोषण किया जाता रहा है। नारायणपुर पुलिस ने माओवादी की खोखली विचारधारा से ग्रामीणों को मुक्त कराने और क्षेत्र में विकास कराने के उद्देश्य से ‘माड़ बचाव’ अभियान के अन्तर्गत क्षेत्र में सघन नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है।

पुलिस का एंटी नक्सल अभियान लगातार जारी
नारायणपुर पुलिस लगातार क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रही है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति/नियत नेल्लानार का भी क्षेत्र में वृहत रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। माड़ क्षेत्र में नवीन कैम्प स्थापित होने से विकास कार्यें में तेजी आई है। साल 2024 से सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के गढ़ क्षेत्रों में आक्रामक रणनीति के तहत नक्सल विरोधी अभियान संचालित कर माओवादी संगठन को बड़ा नुकसान पहुंचाया है, जिससे माओवादियों में भय का माहौल बना हुआ है।

एसपी प्रभात कुमार ने लोकल कैडरों से पुर्नवास की अपील की


पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने नक्सल संगठन से जुड़े लोकल कैडरों से अपील किया है कि, वे भय मुक्त होकर आत्मसमर्पण कर शासन की पुर्नवास योजना का लाभ लें और समाज की मुख्यधारा में जुड़कर नए जीवन की शुरूवात करें।  आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की ‘नक्सल उन्मूलन नीति’ के तहत सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…