वरुण चक्रवर्ती के कैच छोड़ने पर नवजोत सिंह सिद्धू की आई शामत, सुनील गावस्कर ने खूब लिए मजे

Updated on 03-03-2025 02:39 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इसकी वजह है कि संन्यास लेने के बाद भी गावस्कर ने खुद को क्रिकेट से दूर नहीं किया था। सुनील लंबे समय से कमेंटरी करते आ रहे हैं। वहीं गावस्कर काफी बोल्ड हैं। वह किसी भी तरह का बयान देने से हिचकिचाते नहीं हैं। हालांकि इससे कई बार विवाद भी हुआ है। फिलहाल, सुनील गावस्कर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में कमेंटरी कर रहे हैं। वहीं अब उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में ऑन एयर पूर्व भारतीय खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू के एक अलग नाम के बारे में बताया।
जब सुनील गावस्कर ने रख दिया था नवजोत का नाम जोंटी सिद्धू
स्टार स्पोर्ट्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें दिग्गज सुनील गावस्कर को कहते हुए सुना जा रहा है कि, 'अगर वरुण यह कैच पकड़ते तो मैं उनका नाम वरुण फिलिप्स रखता।' बता दें कि कीवी टीम के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने विराट कोहली का उसी मैच में गजब का कैच लपका था।
हालांकि उसके बाद गावस्कर ने आगे कहा, 'जैसे इंडिया के एक खिलाड़ी होते थे। उनकी फील्डिंग इतनी बढ़िया नहीं हुआ करती थी। लेकिन उन्होंने फील्डिंग इतनी इम्प्रूव की, कि उनका नाम मैंने जोंटी सिद्धू रख दिया।' सुनील गावस्कर यहां पर किसी और की नहीं बल्कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की बात कर रहे थे। वहीं साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोड्स उस समय के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में से एक थे।
भारत ने 44 रन से न्यूजीलैंड को हराया

न्यूजीलैंड पर भारतीय टीम ने एक लो स्कोरिंग मुकाबले में 44 रन से जीत दर्ज की। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने कीवी टीम के सामने 250 रन का टारगेट रखा था। लेकिन भारतीय स्पिनर्स के सामने न्यूजीलैंड का बैटिंग युनिट पूरी तरह से फेल हो गया। कीवी टीम 45.3 ओवर में 205 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…