रायपुर मेडिकल कॉलेज में मनाया गया नेशनल पैथोलॉजी डे

Updated on 15-04-2024 06:21 PM

रायपुर। पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के पैथोलॉजी विभाग ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से "नेशनल पैथोलॉजी डे" का आयोजन किया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलॉजिस्ट एंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट (आई.ए.पी.एम.) के आह्वान पर 13 अप्रैल को यह राष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस भारत के पैथोलॉजी और मेडिकल रिसर्च के पितामह डॉ. व्ही.आर. खानोलकर के जन्मदिवस पर मनाया जाता है।

इस अवसर पर पैथोलॉजी विभाग द्वारा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिये पैथोलॉजी क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें 5-5 एम.डी. विद्यार्थियों की चार टीमों ने भाग लिया। क्विज का संचालन डॉ. वर्षा पाण्डेय, डॉ. अमित कुमार भारद्वाज, डॉ. वनिता भास्कर, डॉ. रूचि वर्मा, डॉ. कस्तूरी मंगरुलकर, डॉ. अनुभव चन्द्राकर एवं डॉ. सरोज कुमारी ने किया और अंकों की गणना स्कोरर डॉ. पुष्कर चौधरी ने किया। क्विज का मार्गदर्शन प्रोफेसर डॉ. राबिया परवीन सिद्दीकी ने किया। स्नातक एम.बी.बी.एस. छात्र-छात्राओं द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में पैथोलॉजी की महत्ता प्रतिपादित करते हुए रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन दोनों प्रतियोगिताओं का संचालन डॉ. विकास बाम्बेश्वर, डॉ. सूदित पाल और डॉ. मेघा वर्मा और डॉ. अविरल मिश्रा ने किया।

इस आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ. जे.सी. गुप्ता को शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. गुप्ता ने पैथोलॉजी विभाग में अनेक वर्षों तक अपनी सेवाएं दी और प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष के रूप में पैथोलॉजी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में मरीजों की चिकित्सा और रोगों के निदान में पैथोलॉजी विषय की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। प्रोफेसर विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द नेरल ने अपने स्वागत उद्बोधन में पैथोलॉजी के निरंतर विकास और परिवर्तनों का वर्णन करते हुये पैथोलॉजी की "चिकित्सकों के चिकित्सक" के रूप में महत्ता प्रतिपादित की। विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चन्द्रकला जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके द्वारा बनाये गये मनोरंजक पैथोलॉजिकल खेल से कार्यक्रम का समापन किया गया।

पैथोलॉजी क्विज प्रतियोगिता एम.डी. विद्यार्थियों डॉ. दुर्गेश वर्मा, डॉ. वन्दना पटेल, डॉ स्वाती शर्मा, डॉ. खालिदा खान एवं डॉ. अमित बंजारा की टीम ने जीता। एम.बी.बी.एस. छात्र-छात्राओं के पोस्टर प्रतियोगिता में रूपम राज एवं राहुल मरावी प्रथम स्थान पर और काजल पाण्डेय एवं मेरीन मारिया जेम्स दूसरे स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में सुनीता जांगीड़, निधी वर्मा, उपासना साहू की टीम प्रथम स्थान पर रही एवं दिव्यकरनी सिंग, दुर्गेश सिंग, दक्षता साहू की टीम दूसरे स्थान पर रही। पोस्टर्स में विद्यार्थियों ने पैथोलॉजी विषय की महत्ता और उपयोगिता प्रदर्शित की जबकि आकर्षक रंगोली में विभिन्न प्रकार के कैंसर्स के सूक्ष्मदर्शी स्वरूप उकेरे गये।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…