वेनेजुएला के राष्ट्रपति से फाइट करेंगे मस्क:मादुरो ने दी थी चुनौती, टेस्ला CEO ने स्वीकार कर कहा- हारा तो उन्हें मंगल की सैर कराऊंगा

Updated on 01-08-2024 02:41 PM

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने टेस्ला CEO को नेशनल टेलीविजन पर आकर सामने से लड़ने की चुनौती दी थी, जिसे मस्क ने स्वीकार कर लिया है।

मस्क ने कहा कि अगर मादुरो ये लड़ाई हार गए तो उन्हें रिजाइन करना होगा और अगर वे जीत गए तो मैं उन्हें मंगल ग्रह की फ्री सैर कराऊंगा।

मस्क कई दिनों से सोशल मीडिया पर वेनेजुएला में चुनावी धांधली का आरोप लगाकर निकोलस मादुरो की आलोचना कर रहे हैं।

मादुरो बोले- मस्क जहां बोलेंगे वहां लड़ने के लिए तैयार
इससे पहले सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मादुरो ने कहा था कि मस्क अपने हथियार और सेना लेकर वेनेजुएला पर हमला करना चाहते हैं। उन्होंने अपने पैसे और सैटेलाइट से अर्जेंटीना को कब्जे में ले लिया है और अब दुनिया पर कंट्रोल करना चाहते हैं।

मादुरो ने कहा कि वह शावेज के बच्चे हैं। वह किसी से नहीं डरते हैं। मस्क जहां कहेंगे वहां जाने के लिए तैयार हैं। मादुरो ने ये भी कहा कि जिस किसी ने भी उनके साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की है वो बर्बाद हो गया है।

मस्क बोले- मादुरो के साथ असली लड़ाई होगी
मादुरो के इस चैलेंज के बाद मस्क ने सोशल मीडिया पर लिखा- मैं चुनौती स्वीकार करता हूं। लेकिन मुझे यकीन है कि वो हार जाएंगे।

मस्क ने आगे कहा कि मादुरो बड़े कद के आदमी हैं। उन्हें लड़ाई के बारे में बहुत कुछ पता है तो उनके साथ असली लड़ाई होगी। जुकरबर्ग एक छोटा सा लड़का है तो उनके साथ छोटी लड़ाई होगी।

मस्क पहले भी कई बार जुकरबर्ग को लड़ाई के लिए चैलेंज कर चुके हैं।

मस्क बोले- मादुरो को दुनिया की सबसे खतरनाक जेल भेजूंगा
मस्क ने एक और पोस्ट में वेनेजुएला के राष्ट्रपति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक गधा भी मादुरो से ज्यादा जानता है। फिर उन्होंने कहा कि मादुरो की तुलना एक जानवर से करने पर उन्हें खेद है। यह जानवरों का अपमान है।

मस्क ने एक और पोस्ट में लिखा है- मैं तुम्हारे लिए आ रहा हूं मादुरो। तुम्हें गधे पर बिठाकर ग्वांतानामो बे जेल ले जाऊंगा। क्यूबा के नजदीक ग्वांतानामो बे को दुनिया की सबसे खतरनाक जेल कहा जाता है। अमेरिका ने इसमें कई खतरनाक कैदियों को रखा है।

चुनाव परिणाम के बाद मस्क-मादुरो के बीच जुबानी जंग
वेनेजुएला में चुनाव परिणाम के बाद मस्क ने सवाल खड़े किए थे। उन्होंने मादुरो को तानाशाह बताया था। इसके बाद मादुरो ने मस्क पर वेनेजुएला के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि मस्क ने नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल के सिस्टम में हैकिंग कराई है।

हालांकि विपक्षी नेताओं ने दावा किया कि कोई हैकिंग नहीं हुई थी, बल्कि अधिकारियों ने सिस्टम को खुद ही बर्बाद कर दिया ताकि उन्हें ‘असली’ चुनाव परिणाम न बताने पड़ें।

मादुरो पर चुनाव में धांधली का लगा आरोप
वेनेजुएला में फिर से निकोलस मादुरो की सत्ता में वापसी हुई है। रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में मादुरो को विजेता घोषित किया गया। हालांकि, विपक्ष चुनाव में धांधली का आरोप लगा रहा है।

28 जुलाई को वेनेजुएला में चुनाव हुए थे। चुनाव से पहले हुए सर्वे में विपक्षी उम्मीदवार एडमंडो गोंजालेज की आसान जीत बताई गई थी। हालांकि, चुनाव परिणाम इसके उलट आए। निकोलस मादुरो चुनाव जीत गए।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…