
अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क की कंपनी टेस्ला इस साल के आखिर तक 'टेस्ला रोडस्टर' इलेक्ट्रिक कार को अनवील करेगी। इस कार में 10 स्मॉल साइज रॉकेट थ्रस्टर्स लगाए गए हैं, जिसके चलते कार एक सेकेंड से भी कम समय में 0 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा (kmph) की स्पीड पकड़ लेगी।
कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की सबसे तेज होगी। इसकी शिपिंग अगले साल यानी 2025 से शुरू हो सकती है। एलन मस्क ने अपने X पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'आज रात, हमने नए टेस्ला रोडस्टर के लिए डिजाइन गोल्स को आगे बढ़ाया है।'
रोडस्टर का प्रोडक्शन डिजाइन इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा तब इसे अनवील किया जाएगा।' एक अन्य पोस्ट में मस्क ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह अब तक का सबसे माइंडब्लोइंग प्रोड्कट डेमो होगा।' टेस्ला इसे स्पेस-X के साथ कोलैबोरेशन में बना रही है।
2018 में बताया था कार में रॉकेट इंजन होगा
इसके पहले 2018 में मस्क ने एक पोस्ट में टेस्ला रोडस्टर में रॉकेट इंजन होने की जानकारी दी थी। उन्होंने तब कहा था ये रॉकेट इंजन कार की स्पीड, ब्रेकिंग और कॉर्नरिंग को काफी बेहतर बनाएंगे। शायद वे टेस्ला को भी उड़ान भरने की अनुमति देंगे।
मेरे पास सबसे अच्छी कार खरीदने का मौका था
मस्क ने एक अन्य पोस्ट में लिखा था कि 19 साल पहले मेरे पास अब तक की सबसे अच्छी कार मैकलेरन F1 या पालो ऑल्टो में घर खरीदने के बीच फैसला करना था। तब मैंने F1 और एक छोटा कोंडो खरीदा जो कार से काफी सस्ता था। नई टेस्ला रोडस्टर हर तरह से सभी गैस स्पोर्ट्स कारों से आगे निकल जाएगी।
4 सीटर रोडस्टर को 2017 अनाउंस किया था
टेस्ला ने बैटरी से चलने वाली 4 सीटर रोडस्टर को 2017 अनाउंस किया था। तब इसे 2020 में लॉन्च करने का प्लान था। लेकिन, इसके लॉन्च को पहले 2020 से 2021 उसके बाद 2023 में शिफ्ट किया गया था। मस्क ने 2023 में कहा था कि टेस्ला की नेक्स्ट जनरेशन रोडस्टर इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का प्रोडक्शन अगले साल शुरू होने की उम्मीद है।