मुश्ताक अली ट्रॉफी, अभिषेक ने 28 बॉल पर सेंचुरी लगाई:सबसे तेज भारतीय शतक की बराबरी

Updated on 06-12-2024 01:26 PM

पंजाब के ओपनर अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर शतक लगाया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में गुरुवार को मेघालय के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 29 बॉल में 106 रन बनाए। इस पारी में 11 छक्के और 8 चौके शामिल रहे। अभिषेक की पारी के दम पर पंजाब टीम ने मेघालय के खिलाफ 142 रन का टारगेट 9.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

SMAT के एक अन्य मैच में बड़ौदा ने टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा 349 रन का स्कोर भी बनाया। टीम ने जिम्बाब्वे का रिकॉर्ड तोड़ा, जिसने इसी साल अक्टूबर में 344 रन बनाए थे। वहीं, तीसरे मैच में उत्तर प्रदेश के भुवनेश्वर कुमार ने हैट्रिक ली। उन्होंने 4 ओवर में महज 6 रन देकर 3 विकेट लिए।

पंजाब के खिलाफ 142 रन ही बना सका मेघालय 

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 9 बजे पंजाब और मेघालय के बीच मैच शुरू हुआ। मेघालय ने बैटिंग चुनी, लेकिन टीम 7 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। टीम का एक भी बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका। पंजाब से रमनदीप सिंह और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।

143 रन के टारगेट के सामने पंजाब ने बेहद तेज शुरुआत की, टीम ने तीसरे ओवर में ही फिफ्टी लगा दी। ज्यादातर रन अभिषेक ने बनाए, इस दौरान हरनूर सिंह 6 और सलिल अरोरा 1 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक ने फिर सौरभ धालीवाल के साथ 62 रन जोड़े, धालीवाल 22 रन बनाकर आउट हुए।

अभिषेक ने SMAT करियर का चौथा शतक लगाया

पंजाब के रमनदीप सिंह ने 4 गेंद पर 8 रन बनाए, लेकिन उनके सामने अभिषेक ने 29 गेंद पर 106 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। अभिषेक ने 365.52 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। मेघालय के पांचों बॉलर्स की इकोनॉमी 12.50 से ज्यादा रही। अभिषेक ने अपने SMAT करियर का चौथा शतक लगाया, वह टूर्नामेंट इतिहास में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

अभिषेक ने उर्विल की बराबरी की

अभिषेक ने सबसे कम गेंदों पर टी-20 शतक के मामले में उर्विल पटेल की बराबरी कर ली। पंजाब के विकेटकीपर बैटर ने भी SMAT में ही 28 गेंद पर त्रिपुरा के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी। यह टी-20 में किसी भारतीय बैटर की ओर से सबसे कम गेंदों पर सेंचुरी थी। अभिषेक ने अब इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

ओवरऑल टी-20 में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है। उन्होंने इसी साल साइप्रस के खिलाफ 27 गेंद पर शतक लगाया था। भारत में अब सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी उर्विल और अभिषेक के नाम हो गया। दोनों से पहले 2013 में क्रिस गेल ने IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 30 गेंद पर शतक लगाया था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…