एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, कातिल ने भी लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस...

Updated on 18-05-2024 04:58 PM
सारंगढ़  जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थरगांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हथौड़ा और टंगिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने फांसी लगा ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना सारंगढ़ के सलिहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव की है। शनिवार तड़के गांव के साहू परिवार के घर हत्यारा पहुंचा और पांच लोगों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला, पुरूष सहित सभी को मार डाला। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी ग्रामीणों लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सलिहा थाना प्रभारी सहित एसडीओपी भी मौके पर है। जिले के आला अधिकारी भी मौके के लिए निकले हुये है। फिलहाल किस वजह से घटना को अंजाम दिया गया इसकी जांच की जा रही है।

आसपास के ग्रामीण कह रहे है कि हत्यारा आरोपी मृतक के परिवार की एक युवती से प्रेम करता था। युवती की शादी कहीं और तय हो जाने से वो नाराज चल रहा था। कहा ये भी जा रहा है कि शायद बदला लेने की नियत से आरोपी ने परिवार के पांच लोगों की हत्या की, फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मौके पर है और मामले की जांच में जुट गई है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…