मुंबई इंडियंस के 'अगले कप्तान' ने घरेलू क्रिकेट में मचाया तहलका, भारत ए के लिए ठोका शानदार शतक

Updated on 14-09-2024 03:25 PM
पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस हमेशा घरेलू क्रिकेट में अच्छा करने वाले युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताती है। डोमेस्टिक क्रिकेट से चुन-चुनकर प्लेयर उठाती है। दलीप ट्रॉफी 2024 में मुंबई इंडियंस के ऐसे ही कुछ युवा खिलाड़ी छा रहे हैं। ईशान किशन के शतक और अंशुल कम्बोज के पांच विकेट के बाद अब तिलक वर्मा ने भी सेंचुरी ठोक दी है। मुंबई इंडियंस के भविष्य के कप्तान माने जाने वाले तिलक वर्मा ने इंडिया डी के खिलाफ शतकीय पारी खेली। इस तरह मैच के तीसरे दिन इंडिया ए की इंडिया डी पर लीड 500 रन के करीब हो चुकी है।

177 गेंदों में ठोका शतक

दूसरे दिन यानी 13 सितंबर की शाम मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद तिलक वर्मा क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। दिन का खेल खत्म होने के बाद वह नाबाद लौटे। तीसरे दिन उन्होंने क्रीज पर समय गुजारा और धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ने लगे। तिलक ने अपना शतक 177 गेंदों में पूरा किया। उनकी शतकीय पारी में नौ चौके भी थे। 2020-21 के विजय हजारे ट्रॉफी में दो शतक बनाकर सनसनी मचाने वाले तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस ने 2022 के मेगा ऑक्शन में 1 करोड़ 70 लाख की भारी भरकम कीमत में खरीदा था जबकि उनका बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख था। तब से यह अनकैप्टड खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की मिडिल ऑर्डर की जान बना हुआ है। साल 2023 में उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका मिल गया।

चार महीने बाद वापसी

भारतीय टीम के लिए चार वनडे और 16 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके तिलक वर्मा को कप्तान रोहित शर्मा का खास माना जाता है। तिलक वर्मा लंबे समय बाद मैदान पर वापसी कर रहे थे। आखिरी बार उन्हें आईपीएल 2024 के दौरान एक्शन में देखा गया था। पहली पारी में बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 33 गेंदों में सिर्फ 10 रन ही बना पाया थे। विरोधी कप्तान श्रेयस अय्यर ने उनका शानदार कैच लपका था। मगर दूसरी पारी में तिलक का बल्ला चल गया। तिलक से पहले इसी पारी में इंडिया ए के लिए प्रथम सिंह ने भी सेंचुरी ठोकी, जो घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और रेलवे की ओर से खेलते हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…