एमपी पब्लिक हेल्थ कॉरपोरेशन संभालेगा आयुष दवाओं का जिम्मा, खत्म होगा 'आउट ऑफ स्टॉक' का संकट

Updated on 17-04-2026 11:29 AM

भोपाल। मप्र के आयुष अस्पतालों और औषधालयों में अब तक आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाओं की खरीदी का सिस्टम बदल रहा है। इनके लिए भी अब दवाओं की खरीदी मप्र पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमपीपीएचएससीएल) करेगा। कॉर्पोरेशन ने पहली बार आयुर्वेदिक कच्ची औषधियों, यूनानी और होम्योपैथिक दवाओं के लिए रेट कान्ट्रैक्ट जारी किए हैं।

कॉर्पोरेशन अभी तक एलोपैथिक दवाओं की ही सीधी खरीदी कर रहा था। अब तक प्रदेश में आयुर्वेदिक दवाओं की आपूर्ति का जिम्मा मुख्य रूप से मप्र लघु वनोपज संघ के पास था, जबकि होम्योपैथिक दवाओं के लिए ओपन टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जाती थी। इस पुरानी व्यवस्था में अक्सर अनुबंध खत्म होने और नई टेंडर प्रक्रिया में देरी के कारण अस्पतालों में आउट ऑफ स्टॉक की स्थिति बन जाती थी।

इस समस्या को खत्म करने के लिए कॉरपोरेशन ने अब आमगिरी, अश्वगंधा, अर्जुन छाल और ब्राह्मी जैसी प्रमुख आयुर्वेदिक कच्ची औषधियों के लिए सीधे सप्लायर्स के साथ रेट कान्ट्रैक्ट किया है। इसी तरह होम्योपैथी की डाइल्यूशन दवाओं (30, 200 और 1एम पोटेंसी) के लिए भी व्यवस्थित टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई है।

इस पहल का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि अब आयुष विभाग भी एलोपैथी की तरह ही एकीकृत और आधुनिक सप्लाई चेन का हिस्सा बन गया है। बड़े ब्रांड्स और प्रतिष्ठित सप्लायर्स के साथ सीधे अनुबंध होने से दवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से खरीदी होने से न केवल प्रक्रिया में तेजी आएगी, बल्कि भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी खत्म होगी।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…