MP में मौत का 'डेंजर जोन': हर दिन 37 लोग लगा रहे मौत को गले, 4 साल में 55 हजार से ज्यादा खुदकुशी

Updated on 26-02-2026 11:17 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश में जिंदगी और अपनों से नाखुश होकर 37 लोग हर दिन मौत को गले लगा रहे हैं। पिछले चार साल में यहां 55,299 लोगों(Madhya Pradesh suicide data) ने आत्महत्या की। इस मामले में सागर जिला सबसे आगे है। पिछले चार साल में यहां आत्महत्या के 2,451 मामले दर्ज हुए। वहीं 2,333 आत्महत्याओं के साथ भोपाल दूसरे और खरगोन (2004 मामले) तीसरे नंबर पर रहा।
किस जगह सबसे ज्यादा मामले

चौंकाने वाली बात यह है कि एनसीआरबी के आंकड़ों में भोपाल के मुकाबले इंदौर में आत्महत्या के मामले ज्यादा हैं, लेकिन विधानसभा में पेश रिपोर्ट में पिछले चार साल में इंदौर के मुकाबले भोपाल में आत्महत्या करने वालों की संख्या ज्यादा है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) 2023 की रिपोर्ट में भी आत्महत्या के मामले में मध्य प्रदेश महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर रहा।

प्रदेश में बढ़ते आत्महत्या के मामले न सिर्फ पुलिस बल्कि समाज और सरकार के लिए भी चिंता का विषय हैं। एक जनवरी 2022 से अब तक के आत्महत्या से जुड़े मामलों की यह जानकारी डॉ. मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से बुधवार को विधानसभा में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार के प्रश्न के लिखित जवाब में दी। इस दौरान यह भी बताया गया कि कुछ मामलों में आत्महत्या के लिए उकसाने वालों पर भी एफआइआर दर्ज की गई है।

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में चार साल में आत्महत्या के 119 मामले दर्ज हुए। वहीं बीते एक वर्ष में यह आंकड़ा 50 रहा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
भोपाल, भोपाल के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद बुधवार दोपहर को पुलिस पर पत्थर बरसाने, वाहन फोड़ने के मामले में आधा दर्जन लोगों को…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल एम्स में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंजने लगा है। पहले भी इस प्रकरण को लेकर संस्थान की कार्यसंस्कृति और शिकायत निवारण तंत्र…
 05 March 2026
भोपाल, राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत भोपाल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक जिले में 200 किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV)…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल में गुरुवार को नेहरू नगर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एसीपी, आरआई सहित…
 05 March 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर से जुड़े मामले में बरामद 100 करोड़ रुपए के सोना और नकदी को सरकारी खजाने में जमा…
 05 March 2026
भोपाल। थाना रातीबड़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में चोरी और नकबजनी करने वाले एक शातिर गिरोह को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों…
 05 March 2026
भोपाल। प्रदेश में स्थित स्मारक और संग्रहालयों के लिए टिकट की बुकिंग ऑनलाइन होने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पहले के मुकाबले 30 फीसदी आवेदन ज्यादा आ रहे…
 05 March 2026
मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खाड़ी देशों में निवासरत मध्यप्रदेश के नागरिकों की सहायता के उद्देश्य से मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल…