हॉकी प्लेयर विवेक सागर को 1 करोड़ देगी एमपी सरकार:सीएम डॉ. मोहन ने वीडियो कॉल पर की बात

Updated on 09-08-2024 03:39 PM

पेरिस ओलिंपिक-2024 में भारत ने हॉकी में स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। मध्यप्रदेश के इटारसी से सटे चांदौन गांव के रहने वाले डीएसपी विवेक सागर प्रसाद भी भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा हैं। एमपी सरकार विवेक को 1 करोड़ रुपए का इनाम देगी। विवेक फिलहाल भोपाल पुलिस हेडक्वार्टर में पोस्टेड हैं।

जीत के बाद चांदौन में जश्न मनाया गया। विवेक के परिजन और दोस्तों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को विवेक सागर से वीडियो कॉल पर बात कर उन्हें और टीम को बधाई दी।

विवेक दूसरी बार ओलिंपिक में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इससे पहले वे टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भी ब्रॉन्ज जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। भारत ने लगातार दूसरे ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने का रिकॉर्ड 52 साल बाद बनाया है। जीत के बाद विवेक सागर ने सपोर्ट के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

विवेक की मां ने शिव मंदिर में की पूजा

चांदौन में विवेक सागर प्रसाद के घर जश्र मनाने के बाद उनकी मां कमलादेवी शिव मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना की। बहन पूजा की खुशी का ठिकाना नहीं है। भाई विद्यासागर ने बताया कि विवेक को वीडियो कॉल किया था। शोर बहुत था, बात नहीं हो सकी। वीडियो कॉल पर केवल खुशियां शेयर कीं, रात में बात हो सकेगी।

पिता बोले- पहले मैं उसे आगे जाने नहीं दे रहा था

हॉकी टीम की जीत में विवेक की कितनी मेहनत रही? इस पर उनके पिता रोहित सागर ने कहा- विवेक ने मेहनत की है। पहले मैं उसे हॉकी के लिए आगे जाने नहीं दे रहा था, फिर एमपी अकादमी में उसका चयन हो जाने के बाद विवेक को सपोर्ट करने लगा।

भारतीय टीम के जीतने से पिता बेहद खुश हैं। उनके गांव और शहर के हॉकी खिलाड़ियों में भारत की जीत को लेकर उत्साह है।

भाई ने कहा- सोचा था, इस बार मेडल का रंग बदलेगा

विवेक के भाई विद्यासागर ने कहा-टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है, खुशी की बात है। इस बार सोचा था कि मेडल का रंग बदलेगा, लेकिन सेमीफाइनल को अचीव नहीं कर पाए। एक गोल से हार मिली।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…