MP में बस हड़ताल रद्द, CM मोहन यादव से बातचीत के बाद ऑपरेटर्स ने वापस लिया फैसला

Updated on 01-03-2026 12:58 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग की नई नीति और टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में 2 मार्च से प्रस्तावित बस हड़ताल को वापस ले लिया गया है। शनिवार देर रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बस ऑपरेटर एसोसिएशन के बीच हुई सकारात्मक चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया।

सरकार ने विवाद की मुख्य वजह बने दोनों हालिया नोटिफिकेशन्स को फिलहाल 'होल्ड' कर दिया है, जिससे अब प्रदेश भर में बसों का संचालन पूर्ववत जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक ग्रामीण अंचल तक यात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर टैक्स वृद्धि और परमिट व्यवस्था से जुड़े दोनों प्रस्तावों को स्थगित कर दिया गया है। अब बस ऑपरेटर एसोसिएशन की मांगों पर विचार करने और आवश्यक संशोधन करने के बाद ही इन्हें दोबारा जारी किया जाएगा।

इन दो प्रमुख प्रस्तावों पर था विवाद

अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में जारी दो नोटिफिकेशन हड़ताल की मुख्य वजह बने थे।

टैक्स दरों में वृद्धि - यात्री बसों पर लगने वाले टैक्स में भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव।

नई परमिट व्यवस्था - मौजूदा निजी बस परमिट व्यवस्था को समाप्त कर संचालन एक सरकारी एजेंसी के माध्यम से करने और बसों को मालिकों को किराए पर देने का प्रस्ताव।

ऑपरेटर्स ने इन दोनों ही बदलावों को अव्यावहारिक बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी।

एसोसिएशन का बयान

मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के महामंत्री जयकुमार जैन ने बैठक के बाद पुष्टि की कि सरकार द्वारा नोटिफिकेशन्स को होल्ड किए जाने के बाद 2 मार्च की हड़ताल समाप्त कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मांगों को नीति में शामिल करने की सहमति मिलने के बाद ऑपरेटर्स ने काम पर लौटने का फैसला किया है।



Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
भोपाल, भोपाल के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद बुधवार दोपहर को पुलिस पर पत्थर बरसाने, वाहन फोड़ने के मामले में आधा दर्जन लोगों को…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल एम्स में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंजने लगा है। पहले भी इस प्रकरण को लेकर संस्थान की कार्यसंस्कृति और शिकायत निवारण तंत्र…
 05 March 2026
भोपाल, राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत भोपाल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक जिले में 200 किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV)…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल में गुरुवार को नेहरू नगर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एसीपी, आरआई सहित…
 05 March 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर से जुड़े मामले में बरामद 100 करोड़ रुपए के सोना और नकदी को सरकारी खजाने में जमा…
 05 March 2026
भोपाल। थाना रातीबड़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में चोरी और नकबजनी करने वाले एक शातिर गिरोह को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों…
 05 March 2026
भोपाल। प्रदेश में स्थित स्मारक और संग्रहालयों के लिए टिकट की बुकिंग ऑनलाइन होने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पहले के मुकाबले 30 फीसदी आवेदन ज्यादा आ रहे…
 05 March 2026
मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खाड़ी देशों में निवासरत मध्यप्रदेश के नागरिकों की सहायता के उद्देश्य से मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल…