मौनी रॉय ने मचाया तहलका, 'बावरा मन' पर किया जबरदस्त डांस, अदाएं देख फैंस बोले- कोई नहीं टक्कर में

Updated on 29-04-2025 04:46 PM
मौनी रॉय जितनी कमाल की एक्टिंग करती हैं, उतनी ही दमदार डांसर भी हैं। वह कई फिल्मों और डांस शोज से लेकर रियलिटी शोज में अपने डांस का जलवा दिखा चुकी हैं। मौनी असल जिंदगी में भी खूब डांस करती हैं और रील्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'बावरा मन देखने चला एक सपना' पर क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं।
मौनी रॉय ने अपने इस वीडियो को 29 अप्रैल को इंटरनेशनल डांस डे के मौके पर शेयर किया। मौनी रॉय की एक-एक अदा, एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स देख फैंस हैरान हैं। वो एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मौनी रॉय के इस डांस वीडियो को बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने भी लाइक किया है।

मौनी का डांस देख किसी को शर्मिला टैगोर आईं याद तो किसी ने बताया 'क्वीन'

मौनी के इस डांस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया है, 'डांस मूव्स तो एकदम लिक्विड जैसे हैं।' एक फैन ने लिखा, 'एकदम खूबसूरत, आपने शर्मिला टैगोर की याद दिला दी।' एक कमेंट है, 'कितनी ग्रेसफुल हो। मन करता है देखता रहूं।' एक और कमेंट है, 'आपको तो डांस मूवी करनी चाहिए।' एक फैन बोला, 'क्या डांस मूव्स हैं। क्लासिकल में तो कोई हरा नहीं सकता।' एक ने लिखा, 'आपकी टक्कर में कोई नहीं।

'भूतनी' के लिए 45 रातों तक शूट किया डांस सीक्वेंस

मौनी रॉय ने अपनी आने वाली फिल्म 'भूतनी' में भी एक जोरदार डांस सीक्वेंस किया है, जिसका शूट 45 रातों तक चला था। इसके लिए वह रोजाना 10-11 घंटे शूट करती थीं। मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस डांस सीक्वेंस के बारे में बताया था कि यह उनके लिए कितना चैलेंजिंग था। मौनी ने यह डांस ग्रैविटी और हार्नेस के साथ शूट किया था।

रातभर पेड़ पर लटकी रहती थीं मौनी रॉय

मौनी रॉय को कई बार चोट भी लगी और बताया था कि वह शूट के दौरान लगभग पूरी रात पेड़ पर लटकी रहती थीं। 'भूतनी' में पलक तिवारी और संजय दत्त भी हैं। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 17 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…