विधानसभा में राम मंदिर निर्माण पर आभार प्रस्ताव पारित

Updated on 24-02-2024 04:54 PM

रायपुर। विधानसभा ने प्रस्ताव पारित कर 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा सदन में रखे गए प्रस्ताव में कहा गया कि “छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक नागरिक की ओर से यह सदन जन्मभूमि अयोध्या में लगभग पांच सौ वर्षों के बाद निर्मित भव्य राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा किए जाने पर कृतज्ञ है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की जन्मभूमि है। छत्तीसगढ़ राज्य प्रभु श्री राम का ननिहाल है और श्री राम के वनवास काल में वन गमन मार्ग रहा है। भगवान राम इस प्रदेश की तीन करोड़ जनता के आराध्य हैं। अयोध्या में राम लला के विराजमान होने से छत्तीसगढ़ की जनता में भी, उल्लास, उत्साह और खुशी का माहौल है।

प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के सदस्य मौजूद नहीं थे।  

मंत्री बृजमोहन ने कहा कि अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा एक ऐतिहासिक घटना थी और दुनिया के कई देशों ने इसकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के लिए ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह इस चर्चा में मौजूद नहीं है। यदि कांग्रेस सदस्य सदन में प्रस्ताव का विरोध करेंगे तो लोग उन्हें सबक सिखाएंगे और यदि वे इसका समर्थन करते हैं तो उनकी पार्टी उन्हें सबक सिखाएगी।

विपक्षी कांग्रेस सदस्यों की अनुपस्थिति में चर्चा के बाद सदन ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि, जहाँ राम नहीं वहां राष्ट्र नहीं हो सकता और जहाँ राम है वहीं राष्ट्र है अगर सबके पूर्वज कोई हैं तो प्रभु राम हैं प्रभु राम हमारे प्रेरणा हैं, प्रभु राम हमारी चेतना हैं, प्रभु राम हमारी विरासत है प्रभु राम हमारी संस्कृति हैं और प्रभु राम हमारी सभ्यता है। उन्होंने यह भी कहा रामलला के आ जाने से भारत को विश्व गुरु बनाने का रास्ता प्रशस्त हुआ है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…