टीम इंडिया को झेलनी पड़ी हार
हालांकि, अभिषेक शर्मा के इस रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बावजूद भारत मैच नहीं जीत सका। जोश हेजलवुड ने अपनी गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने पावरप्ले में 3 विकेट झटके और भारतीय टीम को लगातार पिछड़ने पर मजबूर कर दिया। भारतीय टीम 125 रन ही बना सकी जो ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ काफी कम था।हरप्रीत राणा ने 35 रन बनाए, लेकिन उन्हें और तेजी से रन बनाने की जरूरत थी ताकि अभिषेक शर्मा पर दबाव कम हो सके। अभिषेक शर्मा को 18वें ओवर तक ज्यादा स्ट्राइक नहीं मिली। उन्होंने कुछ देर से शॉट खेलकर भारत का स्कोर 120 के पार पहुंचाया, लेकिन 125 का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत बड़ा नहीं था।
