ईरान में वर्षों तक बनी रहेगी मोसाद... इजरायली खुफिया एजेंसी हेड का बड़ा बयान, खामेनेई को सीधी चुनौती?

Updated on 26-06-2025 01:31 PM
तेल अवीव: ईरान के साथ 12 दिन तक चली भीषण लड़ाई को इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने अपनी बड़ी कामयाब कहा है। मोसाद के हेड डेविड बर्निया ने कहा कि इजरायल आने वाले कई सालों तक ईरान में मौजूद रहेगा क्योंकि उनकी एजेंसी ने ईरान में किए गए ऑपरेशन में 'अकल्पनीय' कामयाबी हासिल की है। बर्निया ने बुधवार को अपने एजेंटों के साथ एक बैठक में ये बात कही है। उन्होंने कहा कि आने वाले कई सालों तक मोसाद के लिए ईरान एक सुरक्षित जगह बनी रहेगी। इजरायल का ईरान में सक्रियता बनाए रखने का दावा वहां की सेना और ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को सीधी चुनौती की तरह है।

डेविड ने येद वाशेम होलोकॉस्ट मेमोरियल म्यूजियम में आयोजित एक समारोह में भाग लेने के दौरान यह दावा किया है। उन्होंने अपने एजेंट्स से स्पष्ट कहा कि हम ईरान में बने रहेंगे, जैसे कि हम वर्षों से वहां रहे हैं। इजरायल ने ईरान में 13 जून को हमला किया था। इजरायल के हमले में ईरान के कई शीर्ष सैन्य कमांडर और प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक मारे गए थे। इस ऑपरेशन में मोसाद की रणनीति को माना गया था। दावा है कि मोसाद ने ही जमीन पर ईरानी सैन्य अफसरों और परमाणु वैज्ञानिकों के बारे में जानकारी जुटाई, जिसके बाद हमले किए गए।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…