पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में होंगे और बड़े फैसले : विजय शर्मा

Updated on 11-04-2024 05:28 PM

कवर्धा। देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो गारंटी दी है उसे पूरा भी किया और लगातार कर रहे है, अब आप सबकी बारी है कमल पर बटन दबाकर मोदी को तिसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की। यह बातें नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कही।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राजनंदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष  पांडेय को चुनाव में बड़ी जीत दिलाने  के लिए दर्जनों नुक्कड़ सभा लेकर लोगों को जागरूक करते हुए मोदी की गारंटी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभा में उपस्थित महिलाओं को कहा कि महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त की राशि आप सभी महिलाओं के बैंक खाता में आ गया है, तीसरी किस्त की राशि 1 मई को आपके खाता में डाल दी जाएगी। ऐसी सरकार कहां है जो महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान करती हो, हमारे हम सबके विश्व प्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जो विकास किया है, महिलाओं को सम्मान दिया है उन्हे आप और हम सबका सहयोग आशीर्वाद मिलना ही चाहिए।

उन्होंने कहा देश से अलग विधान के साथ चलने वाले कश्मीर को अनुच्छेद 370 हटाकर भारत में जोड़ने का कार्य करने वाले प्रधानमन्त्री मोदी के कार्यकाल में जितने बड़े फैसले हुए है तीसरी पारी में और भी बड़े फैसले देश हित में होने शेष है। उन्होंने कहा हाल ही में छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में जो संकल्प पत्र भाजपा ने जारी किया था वो मोदी की ग्यारंटी थी महज तीन माह में विष्णुदेव सरकार ने अपने संकल्प पत्र मोदी ग्यारंटी के प्रमुख ग्यारंटी को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा यह चुनाव मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए है। सांसद संतोष पांडे जीतकर लोकसभा पहुचंगे तब 400 का आकड़ा पार होगा। पीएम मोदी ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया है उसे पूरा करेंगे तब देश विकसित भारत ,मजबूत भारत बनने की दिशा में और तेजी से आगे बढेगा।

विजय शर्मा ने अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ एक ही दिन में 10 नुक्कड़ सभाओं में कवर्धा ग्रामीण मंडल के ग्राम घुघरी खुर्द , नेवारी , बरबसपुर , सुखा ताल, कवर्धा, छिरहा, धमकी, बम्हनी में शामिल होकर जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करके 400 सीट जिताकर तीसरी  बार मोदी सरकार बनाने अपील की।

सभाओं में मुख्य रूप से रामकुमार भट्ट,क्रांति गुप्ता कैलाश चन्द्रवंशी ,अनिल ठाकुर ,दिनेश चन्द्रवंशी ,परेटन वर्मा ,चन्दन पटेल,श्रीकांत उपाध्याय पंचराम कोसले, विजय पटेल, जनेराम पटेल, अमित वर्मा, हेमचंद चद्र्वंशी, रामकुमार पटेल, चंद्रभान सिंह, जगेसर पटेल, प्रदीप निषाद, खम्मन पटेल, सरोजनी, बिमला श्रीवास, शत्रुहन धुर्वे सहित कई कार्यकर्ता और आम जनता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्राम नेवारी में दर्जन भर से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बीजेपी का दामन थामा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भाजपा का गमछा पहनाकर उन्हें भाजपा में प्रवेश कराया। भाजपा प्रवेश करने वाले बैकुंठी प्रसाद माहिले,कन्हैया लहरे ,धन्नू धृतलहरे ,होरी लाल,सुंदर कोसले,प्रेमचंद ,शत्रुहन मिरज ,त्रिभुवन सिंह राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…