35 पौवा देशी शराब के साथ मोनू गिरफ्तार

Updated on 18-03-2024 06:01 PM

रायपुर। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में थाना टिकरापारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के हल्का तालाब पार मठपुरैना के पास से एक व्यक्ति के कब्जे से 35 कुल पौवा देशी शराब बरामद कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

दरअसल 17 मार्च को थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की हल्का तालाब पार मठपुरैना के पास एक व्यक्ति अपने पास एक सफेद रंग के थैला में देशी प्लेन मदिरा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश देवांगन, तथा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक दुर्गेश रावटे को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को अवैध देशी मदिरा के साथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना टिकरापारा पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थानो पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मनीष साहू उर्फ मोनू साहू पिता चेतन साहू उम्र 23 साल साकिन दुर्गा मंदिर के पास मठपुरैना थाना टिकरापारा रायपुर का निवासी बताया। उसके पास रखी सफेद रंग की थैली की तलाशी लेने पर 35 पौवा देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई। आरोपी को अवैध देशी मदिरा 6.120 लीटर कीमती 2720/रु के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में आबकारी एक्ट के तहत लगातार अपराध क्रमांक 217/24, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
मनीष साहू उर्फ मोनू साहू पिता चेतन साहू उम्र 23 साल साकिन दुर्गा मंदिर के पास मठपुरैना थाना टिकरापारा रायपुर

कार्रवाई में निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी टिकरापारा, प्रधान आरक्षक दानेश्वर कुमार साहू, आरक्षक अश्वन साहू, रविन्द्र राजपूत, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…