मोहसिन नकवी की धमकी बेकार, खिलाड़ियों के बाद कमेंटेटर्स ने भी PSL छोड़ना किया शुरू

Updated on 28-03-2026 12:02 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को एक और बड़ा झटका लगा है। दिग्गज कमेंटेटर निक नाइट ने पीएसएल के ब्रॉडकास्ट पैनल को छोड़कर आईपीएल के कमेंट्री बॉक्स का रुख कर लिया है। पीएसएल ने शुरुआत में निक नाइट को अपनी टीम का हिस्सा बताया था लेकिन शुक्रवार को स्टार स्पोर्ट्स द्वारा जारी आईपीएल की कमेंट्री लिस्ट में उनका नाम इयान बिशप और रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों के साथ नजर आया।

खिलाड़ियों के बाद कमेंटेटर्स ने छोड़ा पीएसएल

पीएसएल के लिए मुश्किलें सिर्फ कमेंट्री तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि विदेशी खिलाड़ियों का मोह भी आईपीएल की तरफ ज्यादा दिख रहा है। लगातार दूसरे साल दोनों लीग के बीच हो रहे टकराव ने आईपीएल की ताकत को एक बार फिर साबित कर दिया है। अब तक कम से कम तीन बड़े खिलाड़ी पीएसएल बीच में ही छोड़कर आईपीएल की टीमों से जुड़ चुके हैं। ब्लेसिंग मुज़ारबानी, दासुन शनाका और स्पेंसर जॉनसन ने अपनी-अपनी पीएसएल टीमों का साथ छोड़कर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर भारत आने का फैसला किया है।

मोहसिन नकवी की चिंता बढ़ी

इन लगातार एग्जिट्स ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की चिंता बढ़ा दी है। पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने खिलाड़ियों के इस तरह अचानक हटने और आईपीएल को प्राथमिकता देने पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लीग का समय टकराना मुख्य मुद्दा नहीं है बल्कि कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन चिंता का विषय है।

खिलाड़ियों को दी थी चेतावनी

मोहसिन नकवी ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा, 'खिलाड़ियों द्वारा पीएसएल नीलामी में चुने जाने के बाद आईपीएल को चुनना निराशाजनक है। शेड्यूलिंग का ओवरलैप होना हमारी मुख्य चिंता नहीं है लेकिन मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि जो भी खिलाड़ी अपने अनुबंध की प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन करेगा उसे कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत रत्न…
 22 April 2026
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतीय पारी खेली। 68 गेंदों में 10 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 135 रन रन…
 22 April 2026
मुंबई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमों की टक्कर गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होनी है। मुंबई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर…
 22 April 2026
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल 2026 गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। रबाडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा…
 20 April 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस (जीटी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 20 अप्रैल को खेला जाना है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम…
 20 April 2026
चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 की राहें लगातार कठिन होती जा रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले 18 साल के…
 20 April 2026
कोलकाता: ईडन गार्डन्स में रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चौंका दिया। जहां क्रिकेट…
 20 April 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब टी20 क्रिकेट के लिए 30-35 खिलाड़ियों का एक विशाल पूल तैयार कर रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण इस साल के अंत में होने…