मोहन कैबिनेट रामलला के दर्शन के लिए 4 मार्च को जाएगी अयोध्या, बैठक भी होगी

Updated on 28-02-2024 11:57 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन कैबिनेट राम लला के दर्शन के लिए 4 मार्च को अयोध्या जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित प्रदेश के सभी मंत्री शामिल रहेंगे। जानकारी के अनुसार कैबिनेट के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी अयोध्या जा सकते हैं। रामलला के दर्शन के बाद अयोध्या में कैबिनेट की बैठक भी होगी। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई है।

पीएम ने की थी अपील

गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूरे देश से लोग वहां इस अवसर का साक्षी बनने के लिए पहुंच रहे थे। ऐसे में भीड़ के कारण व्यवस्था न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में श्रीरामोत्सव मनाने की अपील की थी। प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद मध्य प्रदेश सरकार से मुख्यमंत्री सहित कोई भी मंत्री और विधायक अयोध्या नहीं गया। सीएम यादव ने ओरछा में पूजा-अर्चना की तो अन्य मंत्रिगण भी अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।

अब निर्धारित की तिथि

वहीं अब अब पार्टी ने अयोध्या पहुंचने के लिए राज्यों के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की है। इसके अनुसार मध्य प्रदेश की मोहन सरकार चार मार्च को अयोध्या पहुंचेगी और सभी मंत्री श्री रामलला के दर्शन करेंगे।

आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही

देश के अलग-अलग स्थानों से राम भक्तों को कारसेवकों को रामलला के दर्शन करवाने के लिए रेलवे आस्था स्पेशल ट्रेन भी चला रहा है। जो कि राम भक्तों को निर्धारित स्थानों से अयोध्या लेकर पहुंच रही है। वहीं इस ट्रेन की डिमांड अधिक होने के कारण इसमें अतिरिक्त कोच भी जोड़े जा रहे हैं।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24…
 05 May 2026
भोपाल, मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम…
 05 May 2026
भोपाल, भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार को) सुनवाई होगी। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अपना पक्ष रखेंगे। इससे…
 05 May 2026
भोपाल। बड़े तालाब के बोट क्लब पर चल रहीं नावों को लेकर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना के चार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह…
 05 May 2026
भोपाल/रायपुर। बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयोत्सव मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी…
 05 May 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब…