ऑस्ट्रेलिया दौरे से कटा पत्ता, अब मोहम्मद शमी वापसी के लिए तैयार... टीम में हुई एंट्री, इस टूर्नामेंट में आएंगे नजर
Updated on
09-10-2025 12:01 PM
नई दिल्ली: लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी 2025-26 सत्र में बंगाल की टीम की अगुवाई करेंगे। यह जानकारी बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने बुधवार को दी। प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को उप कप्तान बनाया गया है जबकि मोहम्मद शमी और आकाश दीप की भारतीय तेज गेंदबाजी जोड़ी के शामिल होने से तेज गेंदबाज विभाग मजबूत हुआ है।
बंगाल की टीम में कई स्टार खिलाड़ी
अनुष्तुप मजूमदार और सुदीप चटर्जी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा सुदीप कुमार घरामी बल्लेबाजी इकाई की रीढ़ होंगे। टीम में राहुल प्रसाद, सौरभ कुमार सिंह और विशाल भाटी जैसे उभरते हुए नाम भी शामिल हैं। लक्ष्मी रतन शुक्ला मुख्य कोच बने रहेंगे जबकि अरूप भट्टाचार्य और शिव शंकर पॉल उनके सहायक होंगे। चरणजीत सिंह मथारू फील्डिंग कोच होंगे।
रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल टीम:
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), अभिषेक पोरेल, सुदीप कुमार घरामी, अनुस्तुप मजूमदार, सुदीप चटर्जी, सुमंत गुप्ता, सौरभ कुमार सिंह, विशाल भाटी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, सूरज सिंधू जायसवाल, शाकिर हबीब गांधी, इशान पोरेल, काजी जुनैद सैफी, राहुल प्रसाद, सुमित मोहंता और विकास सिंह।
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…