यूनुस की नक्शा राजनीति
यूनुस के करीबी सहयोगी नाहिद इस्लाम ने बीते साल पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम के कुछ हिस्सों को बांग्लादेश का हिस्सा दिखाते हुए नक्शा साझा करके ग्रेटर बांग्लादेश का विचार पेश किया था। इससे पता चलता है कि यह विचार लगातार यूनुस की सरकार के लोगों में है। हालांकि आलोचना के बाद यूनुस ने इस पर चुप्प्पी साध ली थी।भारत के पूर्वोत्तर को बाकी देश से जोड़ने वाले कोरिडोर (चिकन नेक) पर भी बांग्लादेश की ओर से कई दफा आक्रामक बयान आते रहे हैं। इससे भारत की सुरक्षा चिंता बढ़ी है। खासतौर से यूनुस के आने के बाद बांग्लादेश की पाकिस्तान और चीन के साथ बढ़ती नजदीकियां नई दिल्ली को इस तरफ गंभीरता से सोचने पर मजबूर करती है।
