
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्थ 24 परगना जिले के बारासात में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। रैली में 85 किलोमीटर दूर से संदेशखाली की महिलाएं भी शामिल होने पहुंची हैं।
संदेशखाली की महिलाओं ने TMC नेता शाहजहां शेख पर रेप और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। इस पर पश्चिम बंगाल की राजनीति पिछले दो महीनों से गरमाई हुई है।
हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने शाहजहां शेख को 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था। हालांकि शेख की गिरफ्तारी ED की टीम पर जानलेवा हमले को लेकर हुई थी।
आरोप है कि ED की टीम राशन घोटाला मामले में छापेमारी के लिए 5 जनवरी को संदेशखाली गई थी। इस दौरान शेख के समर्थकों ने टीम पर जानलेवा हमला किया था।