एक बार फिर से जुमलेबाजी करके गये मोदी : कांग्रेस

Updated on 08-04-2024 06:44 PM

रायपुर। प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी एक बार फिर से जुमलेबाजी करके निकल लिये। जैसे हमने पहले कहा था मोदी छत्तीसगढ़ आकर सस्ता प्रचार पाने प्रलाप करेंगे, उन्होंने किया। छत्तीसगढ़ की जनता समझ गई है कि प्रधानमंत्री सहानुभूति पाने नौटंकी करेंगे लेकिन सच नहीं बालेंगे। झूठ बोल कर जनता की सहानुभूति हासिल करना मोदी का पुराना शगल है। छत्तीसगढ़ में भी प्रधानमंत्री ने अपने पुरूषार्थ और कामों के आधार पर वोट मांगने का साहस नहीं दिखाया। उनके पास अपने काम बताने को कुछ नहीं था। झूठ बोलो, झूठ बोलो, बारंबार झूठ बोलो की आदत से मोदी सिद्धहस्त हो चुके है।

दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से बस्तर आने से पहले बस्तर की आदिवासी जनता ने पूछा था उनका 32 प्रतिशत आरक्षण उन्होंने राजभवन में क्यों रोकवाया है? आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन पर अधिकार मजबूत करने वाला वन अधिकार अधिनियम 2006 में प्रधानमंत्री ने संशोधन क्यों करवाया? छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही हसदेव अरण्य में कटाई क्यों शुरू हो गयी? प्रधानमंत्री इस पर भी चुप रहे, मोदी ने यह भी नहीं बताया कि नगरनार संयंत्र को आज भी उनकी सरकार ने बेचने वाली सूची में क्यों डाल रखा है? प्रधानमंत्री ने एक बार फिर से जुमलेबाजी किया। बस्तर की जनता को निराश किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ किनके लगे है इस पर मौन साधे रहने वाले इलेक्ट्रोरल बांड में कंपनियों को धमका कर ईडी, सीबीआई, आईटी के छापे मरवा कर चंदा वसूलने वाले मोदी जब ईमानदारी की बातें करते है तो देश की जनता को मोदी ‘‘बगुलाभगत’’ नजर आते है। प्रधानमंत्री यह क्यों नहीं बताते कि अडानी की कंपनी में एलआईसी का पैसा क्यों लगाया?


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…