लोकसभा चुनाव के 2 चरणों में मोदी ने सेंचुरी पूरी कर ली है : अमित शाह

Updated on 01-05-2024 04:33 PM

कोरबा। कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए बुधवार की दोपहर गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर वार किए। विलंब से सभास्थल पहुंचने पर मौजूद लोगों से माफी मांगते हुए उन्होंने अपना उद्बोधन शुरू किया।

सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 'छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भूपेश कक्का की सरकार नक्सलवाद को बढ़ावा देती रही, लेकिन हमारे विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद चार महीने में ही 95 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। 350 गिरफ्तार हुए और कईं ने सरेंडर कर दिया। पीएम मोदी ने झारखंड, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना, आंध्र, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से नक्सलवाद को पांच साल में समाप्त किया है। छत्तीसगढ़ छूट गया था, क्योंकि यहां भूपेश कक्का की सरकार थी। आप मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दीजिए, दो साल में ही नक्सलवाद को हम जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे।'

दो चरणों के चुनाव में सेंचुरी पूरी हो चुकी है
शाह ने कहा कि, मै बता देता हूँ 2 चरण में मोदी सेंचुरी मार चुके हैं। कोरबा वालों पिछली बार आपने हमको मौका नहीं दिया था, अबकी बार जिताओगे की नहीं। सरोज बहन को जिताकर भेज दो, कोरबा क्षेत्र के गांव-गांव की चिंता मोदी करेंगे। मोदी ने 2014 में कहा था, हमारी सरकार गरीबों की सरकार होंगी। उन्होंने अपने कहे को सच करते हुए नल से जल दिया, सिलेंडर दिया, बीमा दिया, प्रति माह 5 किलो चावल दिया, कोरोना का टीका लगा कि नहीं। राहुल बाबा कहते थे, मोदी का है मत लगाओ। अच्छा हुआ आप लोग उनकी सुनते नहीं हो, राहुल बाबा कुछ तो शर्म करो।

सरोज दीदी हमेशा आपके बीच रहेंगी
देश के गरीब का कल्याण करना, जनजातीय वर्ग के लोगों का का सम्मान करना भाजपा जानती है। उन्होंने कहा कि, सरोज बहन के साथ मैंने काम किया है। इस क्षेत्र की लापता सांसद कहीं नहीं रहती थीं, सरोज दीदी को चुन कर देखो... आप परेशान हो जाओगे, ये हमेशा आपके बीच रहेंगी।

कोरबा का बच्चा- बच्चा देश के साथ है
शाह ने जनसभा में मौजूद लोगों से पूछते हुए कहा कि, बताओ कश्मीर हमारा है कि नहीं, कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे कहते हैं आप देश को नहीं समझ पाए, अरे इनको कौन समझाए कि, कोरबा का बच्चा- बच्चा देश के साथ है। भारत का तिरंगा अब कश्मीर में शान से लहरा रहा है। 370 हटाने पे ये बोलते थे खून की नदियां बह जाएंगी, राहुल बाबा एक कंकड़ तक नहीं हिला।

आरक्षण भ्रम फैला रही है कांग्रेस
ये लोग कहते हैं कि, मोदी को बहुतमत मिलेगा तो आरक्षण हटा देंगे। कांग्रेस के लोगों ने मेरा फेक वीडियो बनाया। मै आज मोदी की गारंटी देने आया हूँ... आरक्षण में कुछ बदलाव नहीं होगा। ना कांग्रेस को बदलाव करने देंगे।

कांग्रेस ने आदिवासियों का सम्मान नहीं किया
70 साल तक कांग्रेस पार्टी ने कभी किसी आदिवासी को बड़े पद पर नहीं बिठाया। मोदी ने राष्ट्रपति बनाया। भूपेश बघेल झूठ फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि, खड़गे से पूछना चाहता हूँ 80 करोड़ गरीबों को राशन देने का काम किया मोदी ने, 14 करोड़ लोगों को पानी दिया। खड़गे साहब एक परिवार के लोगों के लिए क्यों झूठ बोलते हो, सरोज बहन के नाम के सामने कमल के बटन को दबाना है मतलब हर वोट मोदी की झोली में जाएगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…