10 साल में मोदी सरकार ने जनता की भलाई के लिए कुछ नहीं किया : प्रियंका गांधी

Updated on 02-05-2024 05:56 PM
चिरमिरी । छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में 7 मई को 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। इस क्रम में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं का लगातार दौरा हो रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहीं। प्रियंका गांधी ने कोरबा संसदीय क्षेत्र के चिरमिरी में जनसभा को संबोधित किया।

प्रियंका गांधी ने डोमनहिल ग्राउंड में कोरबा लोकसभा प्रत्यासी ज्योत्सना महंत के पक्ष में न्याय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए जनता से जागरुक होने की अपील की। मोदी सरकार की नीतियों और कार्यों की आलोचना करते हुए प्रियंका ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को आत्‍मनिर्भर बनाने की बजाये 5 किलो आनाज और आवास देकर निर्भर बना रही है। उन्‍होंने कहा कि 10 साल में मोदी सरकार ने जनता की भलाई के लिए कुछ नहीं किया केवल अपने करोबारी मित्रों को लाभ पहुंचाने का काम किया है।


प्रियंका ने जनता से जागरुक होने की अपील करते हुए कहा कि अभी मैं कह रही हूं कि बीजेपी ने कुछ नहीं किया वो भ्रष्‍ट हैं। यही बात बीजेपी के नेता कांग्रेस के लिए कहते हैं। उन्‍होंने कहा कि यहां आपको अपनी आत्‍मा की आवाज सुननी है। देखना है कि 10 साल में अपके जीवन में कितना बदलाव आया। महंगई कितनी कम हुई, रोजगार मिला या नहीं, अच्‍छी पाठशाला है या नही। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी के नेता कभी भी जनता से जुड़े मुद्दों की बात नहीं करते हैं। प्रधानमंत्री से लेकर बीजेपी के सभी नेता बड़ी- बड़ी बता करते हैं, लेकिन रोजगार, महंगाई और शिक्षा जैसे आपके मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते।


प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस देश के आम लोगों के लिए काम करती है। छत्‍तीसगढ़ि‍यां स्‍वाभिमान की बात करते हुए उन्‍होंने मंच पर मौजूद पूर्व सीएम भूपेश बघेल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इन्‍होंने छत्‍तीसगढ़ के लिए बहुत काम किया। इनकी वजह से पूरे देश को छत्‍तीसगढ़ की संस्‍कृति की जानकारी मिली। यह बात बीजेपी वालों को पसंद नहीं आई इसलिए इन पर हमले करने लगे। प्रियंका ने कहा कि आज देश में जो राजनीति है वह गरीब, मजदूर , श्रमिक और किसान विरोधी राजनीति चल रही है। बीजेपी के नेता आपको बताते हैं कि देश में खुशहाली है, लेकिन आपकी बड़ी-बड़ी समस्‍याओं के बारे में कुछ नहीं कहते हैं।

कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव ने कहा कि मोदी ने लगभग सब कुछ अरबतियों को दे दिया है। यहां के खदान देश के एयरपोर्ट, बंदरगाह सब अपने बड़े- बड़े खरबपति मित्रों को सौंप दिया। यह संपत्ति मोदी या किसी नेता की नहीं है। यह देश की संपत्ति है। रोजगार की सुरक्षा खत्‍म हो गई है। श्रमिकों को ठेकेदारों द्वारा शोषण हो रहा है।



उन्‍होंने कहा कि हम अपनी पार्टी में प्रयास कर रहे हैं कि आपके साथ न्‍याय हो। नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में सबसे ज्‍यादा अन्‍याय हुआ है। वोटर और जनता में जागरुकता कम हो गई है। पहले प्रधानमंत्री से लोग प्रश्‍न करते थे। धर्म के आधार पर वोट ले रहे हैं। जनता में जागरुकता जरूरी है।

प्रियंका ने कहा कि हदसेव जंगल बचाओ आंदोलन का क्‍या हुआ। हमारा देश आंदोलन से बना है। हसदेव में 15 हजार से ज्‍यादा पेड़ काटे गए हैं। हाथियों का हमला हो रहा है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए वादों की जानकारी देते हुए प्रियंका ने बताया कि देश में 30 लाख पद खाली पड़े हैं जिन्‍हें सत्‍ता में आते ही कांग्रेस भरेगी।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
रायपुर।प्रदेश की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और जनभागीदारी को सुदृढ़ बनाने की दिशा में संस्कृति विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के…
 09 March 2026
महासमुंद। बसना विकासखंड के ग्राम बन्सुला की निवासी श्रीमती भोजवती साहू की जिंदगी पति के निधन के बाद मुश्किलों से भरी हो गई थी। घर की सारी जिम्मेदारियां उनके कंधों पर…
 09 March 2026
रायपुर। सिसपाल विहार में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, गायन, योग, ध्यान,…
 09 March 2026
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को राज्यपाल रेमन डेका ने श्रीमती स्मिता सिंह, फाउंडर शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़, को उनके उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया।उन्होंने श्रीमती स्मिता…
 09 March 2026
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को रायपुर के वीआईपी रोड स्थित बीएसएस प्रणवानंद स्कूल परिसर पहुंचकर  भारत माता की मूर्ति तथा भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद…
 09 March 2026
रायपुर। समोदा गांव में कथित अफीम की खेती के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। आसंदी के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी करने पर सभापति ने कांग्रेस…
 09 March 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को प्रश्नकाल में पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। विधायक प्रबोध मिंज के सवालों को लेकर महिला एवं…
 09 March 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को धान खरीदी का मुद्दा सदन में गरमाया रहा। बस्तर क्षेत्र के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी नहीं होने के आरोप को…