पाकिस्तान में भीड़ ने महिला को घेरा : उसकी ड्रेस पर लिखे अरबी शब्दों को पवित्र आयतें समझा

Updated on 26-02-2024 12:34 PM

पाकिस्तान के लाहौर में भीड़ ने एक महिला को घेर लिया। उसे मारने की कोशिश करने लगी। उसके कपड़ों पर कुछ अरबी शब्द लिखे थे। लोगों ने इन शब्दों को कुरान की आयतें समझ लिया।

भीड़ का कहना था कि महिला के कपड़ों पर कुरान की पवित्र आयतें लिखी हैं। ये इस्लाम धर्म का मजाक है। महिला ने ईशनिंदा की है, जिसके लिए उसे मौत की सजा देनी चाहिए।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ASP सैयदा शहरबानो नकवी ने भीड़ से महिला को बचाया। इस घटना की जानकारी पंजाब पुलिस ने 25 फरवरी को दी।

महिला ने माफी मांगी
ASP सैयदा ने कहा- महिला ने जो कपड़े पहने थे, उसमें अरबी के साधारण शब्द थे। इसमें आयतें नहीं लिखी थीं। हालांकि, मामला शांत होने के बाद पीड़ित महिला ने मौलवियों के सामने माफी मांगी। साथ ही कहा कि उसका इरादा किसी को नाराज करना नहीं था और आगे से वो इस तरह के कपड़े नहीं पहनेगी। वो एक सच्ची मुस्लिम है और कभी भी ईशनिंदा वाला काम नहीं करेंगी।

भीड़ ने महिला को घेरा और गालियां दीं
घटना लाहौर के इछरा मार्केट की है। एक रेस्टोरेंट में कुछ इस्लामिक कट्टरपंथियों ने महिला को यह पोशाक पहने हुए देखा था। इसके तुरंत बाद भारी संख्या में लोगों ने इकट्ठा होकर महिला को घेर लिया। उससे कुर्ता उतारने के लिए कहा। उसे गालियां देते हुए जान से मारने की कोशिश करने लगे।

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें ASP सैयदा उस महिला को बचाती दिख रही हैं। इसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है।

ASP सैयदा को वीरता पुरस्कार देने सिफारिश
ASP सैयदा शहरबानो नकवी ने कहा कि महिला ने जो कपड़े पहने थे, उसका अध्ययन किया गया। इसमें कोई इस्लामी आयत नहीं है। लोगों को केवल भ्रम हुआ था। कपड़े में अरबी के साधारण शब्द थे, जिन्हें सुंदर तरीके से डिजाइन किया गया है।

इधर, पंजाब पुलिस के IG डॉ. उस्मान अनवर ने महिला को बचाने के लिए ASP की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक महिला को हिंसक भीड़ से बचाने के लिए ASP ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। इस काम के लिए पंजाब पुलिस ने प्रतिष्ठित कायद-ए-आजम पुलिस मेडल (QPM) के लिए उनके नाम की सिफारिश की है। यह पाकिस्तान के पुलिस विभाग में सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है।

अब ड्रेस के बारे में जानिए...
लड़की ने जो ड्रेस पहना था, उसे सऊदी अरब में 2022 में रमजान के दौरान लॉन्च किया गया था। शालिक रियाद नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर ड्रेस की एक तस्वीर पोस्ट की थी। उसने कैप्शन में लिखा था कि रमजान 2022 का सबसे अच्छा कलेक्शन आ गया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
 05 March 2026
दुबई: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने यूएई में अमेरिकी एयर डिफेंस THAAD पर सफल हमले का दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा है कि उसने THAAD की…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने ईरान युद्ध के बीच कहा है कि 'यूनाइटेड स्टेट्स के हथियारों का स्टॉक, मीडियम और…
 03 March 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी देशों पर लगातार हमले कर रहा है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया है।…