श्रमिक दिवस पर मनरेगा श्रमिकों ने ली मतदान की शपथ

Updated on 02-05-2024 05:52 PM

मनेंद्रगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता के लिए गठित स्वीप समिति के नोडल अधिकारी नितेश उपाध्याय ने जन-जन तक मतदान का संदेश देने के लिए भी अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर समस्त लिजे में विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। यहां श्रमिकों के सम्मान के साथ ही आगामी लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूकता का संदेश देते हुए सभी श्रमिकों को शपथ दिलाई गई।

नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद तथा नगर निगम क्षेत्र में जनजागरूकता के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी कलेक्टर की पाती के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। श्रमिक दिवस के अवसर सचिव, रोजगार सहायक, आगंनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों के द्वारा ग्रामीणों को लोकसभा सामान्य निर्वाचन के मतदान तिथि 07 मई 2024 को सपरिवार मतदान हेतु आने के लिए पीला चावल देकर आमंत्रित किया जा रहा है। बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों के ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत मतदान शपथ का आयोजन किया गया। इस दौरान मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतो में मनरेगा कार्यस्थलों पर श्रमिकों जिसमें युवा, महिला, पुरुष सहित सभी ग्रामीणों शामिल थे ने मतदाता जागरुकता के तहत शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। इसके साथ अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर मनेंद्रगढ़ के विभिन्न स्थानों पर  स्वीप कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…