ग्राम घुमका के मनरेगा श्रमिकों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

Updated on 11-06-2024 06:58 PM

राजनांदगांव । जिले में मिशन जल रक्षा अंतर्गत हर घर जल योजना व जल संरक्षण के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ओर से लगातार जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर व अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों द्वारा जल संरक्षण के लिए लगातार कार्य किये जा रहे है। 

इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम घुमका में मिशन जल रक्षा अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मनरेगा के तहत कार्यरत मजदूरों को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा सहयोगी संस्था नवचेतन जन कल्याण एवं महिला उत्थान समिति द्वारा जल संरक्षण के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई और गिरते भूमिगत जल स्तर को कम करने एवं बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों को पानी को व्यर्थ बर्बाद नहीं करने और अमूल्य जल के संचय का संदेश दिया गया। घर से निकलने वाले जल को व्यर्थ नहीं करते हुए अपने अपने घरों में किचन गार्डन और सोख्ता गड्ढा बनाकर जल संरक्षण में अपना योगदान देने के लिए जागरूक किया गया। 

इस दौरान श्रमिकों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करते हुए सदैव जल संरक्षण एवं दूसरों को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर घुमका सरपंच फुलमती वर्मा, पंच मीना यादव, भागवती मरावी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारी, सभी जिला समन्वयक, सहयोगी संस्था नवचेतन जन कल्याण के कर्मचारी उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…