विधायक नेताम ने वार्डों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया

Updated on 12-06-2024 06:52 PM

कांकेर। कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने गत दिवस शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और वार्डवासियों के विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि आगामी मानसून में नगरवासियों को नालियों में जाम की स्थिति से किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने नगरवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बरसात से पहले शहर के सभी वार्डों में कचरे एवं नालियों की सफाई के साथ शहर के प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश नगरपालिका के अधिकारियों को दिए।

विधायक नेताम ने ऊपर नीचे रोड में स्थित डाडीया तालाब पहुंचकर तालाब का निरीक्षण किया और वहां जल कुंभी को हटाने एवं तालाब की साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने वंदे मातरम गार्डन में स्थित पेवर ब्लॉक एवं रेलिंग में सुधार करने, सुमित बाजार और मस्जिद चौक के पास कचरे एवं नाली में सफाई और नवीन नाली निर्माण के लिए निर्देशित किया। साथ ही सुभाष वार्ड में स्थल निरीक्षण के दौरान वहां खजूर के पेड़ को हटाकर नवीन नाली निर्माण के लिए निर्देश दिए। साथ ही सुभाष वार्ड में खजूर पेड़ के सामने नालियों के पानी निकासी के लिए पुल के निर्माण करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…