मिशन 2027 वर्ल्ड कप! वो 9 मैच जिनमें साथ खेलेगें विराट कोहली और रोहित शर्मा, बीसीसीआई ने किया ऐलान

Updated on 27-03-2026 12:15 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के अगले घरेलू सीजन का कैलेंडर जारी कर दिया है। गुरुवार को जारी शेड्यूल के मुताबिक 27 सितंबर से शुरू होने वाला सीजन अगले साल 27 फरवरी को खत्म होगा। इस दौरान भारतीय टीम देश के 17 शहरों में कुल 22 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आएंगी। 6 महीनों के दौरान भारत इन टीमों के खिलाफ कुल पांच टेस्ट, 9 वनडे इंटरनेशनल और आठ टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा।

9 वनडे खेलेंगे विराट-रोहित

टेस्ट और टी20 से रिटायर हो चुके भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तान-रोहित शर्मा और विराट कोहली-इस दौरान स्वदेश में नौ वनडे में खेलते नजर आ सकते हैं। दोनों दिग्गज खिलाड़ी पहले ही टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं और 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं।

गुवाहाटी को फिर मिला टेस्ट

बीते नवंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच की मेजबानी करने के बाद अब गुवाहाटी का बारसपारा स्टेडियम साल 2027 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांच में से एक मैच की मेजबानी करेगा। पांच स्थानों में से नागपुर (जहां आखिरी बार 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच हुआ था), चेन्नई (जहां आखिरी बार 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच हुआ था), रांची (जहां आखिरी बार 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच हुआ था) और अहमदाबाद (जहां आखिरी बार अक्टूबर 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच हुआ था) को BCCI की रोटेशन पॉलिसी के अनुसार मेजबानी मिली है।हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि गुवाहाटी को फिर से मेजबानी कैसे मिली जबकि उसने नवंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच आयोजित किया था। मुंबई और कोलकाता इस महत्वपूर्ण सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

24 साल बाद आएगी जिम्बाब्वे की टीम

भारत के घरेलू सीजन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी। इसके अलावा भारत वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे की मेजबानी भी करेगा। जिम्बाब्वे साल 2002 के बाद पहली बार भारत में द्विपक्षीय सीरीज खेलेगा। जब उसने 24 साल पहले द्विपक्षीय सीरीज के लिए आखिरी बार भारत का दौरा किया था तब भारतीय टीम के कप्तान सौरव गांगुली थे। जिम्बाब्वे जनवरी 2027 में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगा। इस सीरीज के मैच कोलकाता (3 जनवरी), हैदराबाद (6 जनवरी) और मुंबई (9 जनवरी) में खेले जाएंगे।

खत्म नहीं हुआ दो दशक का इंतजार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों के लिए घोषित वेन्यूज में कोलकाता के ईडन गार्डन्स और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का नाम नहीं है। कोलकाता में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट मैच साल 2001 में हुआ था। भारत ने फॉलोऑन खेलने के बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया कई बार टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई लेकिन ईडन गार्डन्स में उसका मैच भी नहीं हुआ। मुंबई में भी भारत-ऑस्ट्रेलिया आखिरी बार साल 2004 में टेस्ट में भिड़े थे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत रत्न…
 22 April 2026
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतीय पारी खेली। 68 गेंदों में 10 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 135 रन रन…
 22 April 2026
मुंबई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमों की टक्कर गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होनी है। मुंबई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर…
 22 April 2026
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल 2026 गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। रबाडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा…
 20 April 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस (जीटी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 20 अप्रैल को खेला जाना है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम…
 20 April 2026
चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 की राहें लगातार कठिन होती जा रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले 18 साल के…
 20 April 2026
कोलकाता: ईडन गार्डन्स में रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चौंका दिया। जहां क्रिकेट…
 20 April 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब टी20 क्रिकेट के लिए 30-35 खिलाड़ियों का एक विशाल पूल तैयार कर रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण इस साल के अंत में होने…