'शैतान' के आगे रफूचक्कर हुई 'लापता लेडीज', उखड़े 'आर्टिकल 370' के भी पैर, जानिए कितना रहा कलेक्शन

Updated on 16-03-2024 01:38 PM
ऋतिक रोशन की 'फाइटर के बाद से बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कोई बिग बजट फिल्म रिलीज नहीं हुई हैजी्। यही वजह है कि छोटे बजट की फिल्मों- 'आर्टिकल 370' और 'लापता लेडीज' को अपना दम दिखाने का मौका मिल गया। बेशक ये दोनों फिल्में धीरे-धीरे ही बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही हैं, पर अपना औसत निकाल चुकी हैं। पर 'शैतान' की रिलीज के बाद से 'आर्टिकल 370' और 'लापता लेडीज' की कमाई पर ब्रेक सा लग गया है। बल्कि 'शैतान' ने तो 'लापता लेडीज' को पूरी तरह से 'निगल' लिया है। यह तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

'आर्टिकल 370' थिएटर्स में 23 फरवरी को रिलीज हुई थी और 22 दिन पूरे कर चुकी है, वहीं 'लापता लेडीज' एक मार्च को रिलीज हुई। जबकि 'शैतान' 8 मार्च को सिनेमाघरों में पहुंचीं। काला जादू और वशीकरण पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन लीड रोल में हैं। तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है, और किसका कैसा हाल है, 

Shaitaan Collection Day 8- 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी

सबसे पहले बात करते हैं 'शैतान' के तूफान की, जिसके कारण जहां 'लापता लेडीज' एकदम रफूचक्कर हो गई है, वहीं 'आर्टिकल 370' के भी पैर उखड़ने लगे हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर महज 8 दिन हुए हैं और यह हर दिन करिश्मा कर रही है। गुजराती फिल्म 'वश' के हिंदी रीमेक 'शैतान' का बजट 65 करोड़ रुपये है और इसने अभी तक 84.8 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड इसने 122.25 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। फिल्म की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो शुक्रवार, 16 फरवरी को यह 17.80% रही। मॉर्निंग शोज में ऑक्यूपेंसी रेट 9.42% था, जो बढ़कर नाइट शोज में 29.06% हो गया।

'आर्टिकल 370' ने 22वें दिन किया इतना कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 22वें दिन 'आर्टिकल 370' की कमाई गिर गई। जहां 21वें दिन इसने 85 लाख रुपये का कारोबार किया था, वहीं 22वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को यह कमाई तेजी से गिरकर 65 लाख पर आ गई। बेशक फिल्म की कमाई गिर रही है, पर यह मुनाफे में चल रही है। दरअसल फिल्म का बजट सिर्फ 20 करोड़ रुपये है और अब तक 22 दिन में 'आर्टिकल 370' का देश में कुल कलेक्शन 69.70 करोड़ रुपये हो चुका है।

इतनी रही 'आर्टिकल 370' की ऑक्यूपेंसी

22वें दिन थिएटर्स में 'आर्टिकल 370' की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 15.96% रही। सुबह के शोज में यह 9.14% थी, जो बढ़कर रात के शोज में 27.36% हो गई। फिल्म में यामी गौतम के अलावा अरुण गोविल, किरण करमाकर, प्रियामणि, दिव्या सेठ और राज जुत्शी जैसे स्टार्स हैं। इसे आदित्य सुहास जांभले ने डायरेक्ट किया है, जबकि यामी गौतम के पति आदित्य धर प्रोड्यूसर हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…