मंत्री देवांगन सीएसआईडीसी के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया

Updated on 16-03-2024 05:23 PM

रायपुर। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने शनिवार को दोपहर 1.30 बजे रायपुर के तेलीबांधा स्थित उद्योग भवन पहुंचकर छत्तीसगढ़ स्टेट इण्ड्रस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार प्रकट करते हुए केबिनेट मंत्री देवांगन ने इस जिम्मेदारी के लिए उनको धन्यवाद ज्ञापित किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश में नवीन उद्योग धंधे स्थापित कर औद्योगिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे प्रदेश के युवाओं को काम मिल सके। मंत्री देवांगन ने कहा कि जल्द ही प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2024-2029 की नई औद्योगिक नीति तैयार कर लागू की जाएगी। कार्यभार ग्रहण के दौरान उद्योग विभाग के अपर संचालक प्रवीण शुक्ला, संतोष भगत, अनिल श्रीवास्तव, मुख्यअभियंता हेमराज कुटारे, संयुक्त संचालक संजय गजघाटे, भागवत जायसवाल, राजेश सिंगी के अलावा प्रफुल्ल तिवारी नरेन्द्र पटनवार सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ उपस्थित थे।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
गरियाबंद ।  फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
 05 May 2026
गरियाबंद।  जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
 05 May 2026
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
 05 May 2026
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
 05 May 2026
बिलासपुर।  मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
 05 May 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
 05 May 2026
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी  किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
 05 May 2026
रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…