सिकंदर रजा के सामने घुटनों पर एमआई, खत्म नहीं हो रही डिफेंडिंग चैंपियन के जीत की तलाश

Updated on 05-01-2026 02:00 PM
केपटाउन: साउथ अफ्रीका की लीग एसए20 में एमआई केपटाउन डिफेंडिंग चैंपियन है। टीम की कप्तानी राशिद खान कर रहे हैं। निकोलस पूरन, रेयान रिकेल्टन, ट्रेंट बोल्ट और कागिसो रबाडा जैसे खिलाड़ी उनके पास हैं। इसके बाद भी लीग में अभी तक मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी को एक जीत नहीं मिली है। 5 मैचों में टीम चार हार चुकी है जबकि एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा। 5 मैचों में दो पॉइंट के साथ एमआई की टीम टेबल में आखिरी नंबर पर है।

88 रनों पर सिमटी एमआई की टीम

एसए20 के 13वें मुकाबले में एमआई केपटाउन का सामना पार्ल रॉयल्स से था। पहले बैटिंग करने उतरी एमआई की पारी सिर्फ 88 रनों पर सिमट गई। रेयान रिकेल्टन और रासी वैन डेर डूसेन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। पिच में गेंदबाजों के लिए मदद थी रॉयल्स ने इसका पूरा फायदा उठाया। 17 रन बनाने के लिए पूरन ने 25 जबकि 18 रन बनाने के लिए रीजा हेंड्रिक्स ने 24 गेंदों का सामना किया। दोनों के बीच 33 गेंद पर 24 रनों की साझेदारी हुई।8 रन बनाने में एमआई ने अपने आखिरी 6 विकेट खो दिए। 19वें ओवर में टीम की पारी सिमट गई। सिकंदर रजा ने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 4 विकेट लिए। नकोबानी मोकोएना और ओट्नील बार्टमैन ने दो-दो बल्लेबाजों के शिकार किए। मुजीब उर रहमान के 4 ओवर में सिर्फ 17 रन ही बने।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…