कोलकाता में पानी से 13 मीटर नीचे चलेगी मेट्रो PM मोदी ने किया इनॉगरेशन

Updated on 06-03-2024 01:38 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन किया। यह मेट्रो जमीन से 33 मीटर नीचे और हुगली नदी के तल से 13 मीटर नीचे बनी ट्रैक पड़ दौड़ेगी।1984 में देश की पहली मेट्रो ट्रेन कोलकाता उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर (ब्लू लाइन) में दौड़ी थी। 40 साल बाद एक बार फिर यहीं से देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो रेल चलेगी।

इसके लिए हावड़ा स्टेशन से महाकरण स्टेशन तक 520 मीटर लंबी टनल बनाई गई है, जिसमें दो ट्रैक बिछाए गए हैं। मेट्रो ट्रेन इस टनल को 80 किमी/घंटे की रफ्तार से सिर्फ 45 सेकेंड में पार कर लेगी। इससे हावड़ा और कोलकाता की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। रोज 7 से 10 लाख लोगों का सफर आसान होगा।

दुनिया में सबसे गहराई में मेट्रो, इसमें 4 अंडरग्राउंड स्टेशन हैं
कुछ अंडरवॉटर मेट्रो रूट ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (ग्रीन लाइन) का हिस्सा हैं। इनमें हावड़ा मैदान से एस्प्लनेड तक 4.8 किमी रूट बनकर तैयार है। इसमें 4 अंडरग्राउंड स्टेशन हैं- हावड़ा मैदान, हावड़ा स्टेशन, महाकरण और एस्प्लनेड। हावड़ा स्टेशन जमीन से 30 मीटर नीचे बना है। यह दुनिया में सबसे गहराई में बना मेट्रो स्टेशन है। अभी पानी के नीचे मेट्रो रूट लंदन और पेरिस में ही बना है।

बोरिंग मशीनों के नाम कंपनी के कर्मचारी की बेटियों के नाम पर
कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर (प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग) सैयद मो. जमील हसन बताते हैं कि 2010 में टनल बनाने का कॉन्ट्रैक्ट एफकॉन्स कंपनी को दिया। एफकॉन्स ने जर्मन कंपनी हेरेनकनेक्ट से टनल बोरिंग मशीन (TBM) मंगाईं। इन मशीनों के नाम प्रेरणा और रचना हैं, जो एफकॉन्स के एक कर्मचारी की बेटियों के नाम पर हैं।

मिट्टी के सर्वे में ही 5-6 महीने गुजर गए
इस प्रोजेक्ट की दो सबसे बड़ी चुनौतियां थीं। पहली खुदाई के लिए सही मिट्टी का चुनाव और दूसरी TBM की सेफ्टी। कोलकाता में हर 50 मीटर दूरी पर अलग-अलग तरह की मिट्टी मिलती है। टनल के लिए सही जगह पहचानने के लिए मिट्टी के सर्वे में ही 5-6 महीने गुजर गए। फिर 3 से 4 बार सर्वे के बाद तय हुआ कि हावड़ा ब्रिज के पास हुगली नदी के तल से 13 मीटर नीचे की मिट्टी में टनल बन सकती है।

2017 में पानी में सुरंग बनाने का काम शुरू किया गया था
रीअलाइनमेंट के बाद 2017 में TBM ने पानी में सुरंग बनाना शुरू किया। हुगली के नीचे टनल की खुदाई का काम 125 दिन में पूरा होना था, लेकिन उसे 67 दिन में पूरा कर लिया गया। 1 सितंबर, 2019 को TBM चंडी सियालदह से करीब आधा किलोमीटर दूर थी, तभी एक बड़े पत्थर से टकरा गई।

इससे टनल में बड़े पैमाने पर मिट्टी भर गई और बहू बाजार की कई इमारतें क्षतिगस्त हो गईं। इस घटना ने सभी को हिलाकर रखा दिया था। सैकड़ों परिवारों को होटलों में शिफ्ट करना पड़ा। हाईकोर्ट ने काम रोक दिया। जब कुछ महीने कोई धंसाव नहीं हुआ तो फरवरी 2020 में फिर काम शुरू हुआ।

पीएम मोदी की रैली में शामिल होंगी संदेशखाली की महिलाएं
प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसमें संदेशखाली की महिलाएं शामिल हो सकती हैं। संदेशखाली की महिलाओं ने TMC नेता शाहजहां शेख पर रेप और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। इस पर यहां की राजनीति भी गरमाई हुई है।

हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने शाहजहां शेख को 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था। हालांकि शेख की गिरफ्तारी ED की टीम पर जानलेवा हमले को लेकर हुई थी। आरोप है कि ED की टीम राशन घोटाला मामले में छापेमारी के लिए 5 जनवरी को संदेशखाली गई थी। इस दौरान शेख के समर्थकों ने टीम पर जानलेवा हमला किया था।

1-2 मार्च को भी बंगाल में थे मोदी

इससे पहले PM मोदी 1 और 2 मार्च को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने हुगली और नदिया जिले में जनसभा को संबोधित किया था। PM ने तब कहा था कि बंगाल में स्थिति ये है कि यहां पुलिस नहीं, बल्कि अपराधी तय करते हैं कि उन्हें कब सरेंडर करना है, कब गिरफ्तार होना है।

पीएम ने कहा था कि राज्य सरकार चाहती ही नहीं थी कि संदेशखाली का गुनहगार कभी गिरफ्तार हो, लेकिन ये तो बंगाल की नारी शक्ति दुर्गा बनकर खड़ी हो गई। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा हो गया, तब मजबूरन सरकार को झुकना पड़ा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…