
सरायपाली। नेशनल हाईवे पर छुईपाली और ढांक टोल प्लाजा में गैर व्यावसायिक लोकल CG-06 वाहनों को टोल टैक्स फ्री करने करने की मांग को लेकर सरायपाली अंचल के दर्जनों वाहन मालिकों ने बीएससीपीएल कंपनी के प्रबंधक, थाना प्रभारी, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।
टोल टैक्स फ्री करने 15 दिवस का अल्टीमेटम दिया गया है। 15 दिवस के भीतर टोल टैक्स फ्री करने को लेकर कंपनी द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो सरायपाली व बसना के लोगों द्वारा बड़ा आंदोलन करने का संकेत दिया है। एनएच-53 पर दुर्ग व ओडिशा के टोल प्लाजा में गैर व्यावसायिक लोकल वाहनों को टोल टैक्स फ्री किया गया है, लेकिन उसी एनएच पर छुईपाली और ढांक टोल प्लाजा में पूरा-पूरा टोल टैक्स सीजी 06 वाहनों से वसूला जा रहा है। एक ही नेशनल हाईवे पर अलग-अलग नियम अपनाने व टोल टैक्स फ्री का लाभ न मिलने से आक्रोशित वाहन मालिकों ने 20 मई को टोल टैक्स फ्री करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। कंपनी को 15 दिन का समय दिया है।