मेलबर्न टेस्ट- नीतीश रेड्‌डी की पहली सेंचुरी:वॉशिंगटन के साथ भारत को फॉलोऑन से बचाया, सुंदर की फिफ्टी

Updated on 28-12-2024 01:20 PM

नीतीश रेड्‌डी के शतक के दम पर भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी कर ली है। एक समय उस पर फॉलोऑन खेलने का खतरा मंडरा रहा था। फिलहाल, टीम 116 रन से पीछे है। भारत ने मेलबर्न में शनिवार को तीसरे दिन स्टंप्स तक पहली पारी में 9 विकेट पर 358 रन बनाए। नीतीश रेड्‌डी 105 और मोहम्मद सिराज 2 रन पर नाबाद हैं।

इंडिया ने सुबह 164/5 के स्कोर से खेलना शुरू किया था। ऋषभ पंत ने 6 और रवींद्र जडेजा ने 4 रन अपनी-अपनी पारी को आगे बढ़ाया। पहले सेशन में पंत 28 और रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर आउट हुए। तब टीम इंडिया का स्कोर 221/7 था। यहां से नीतीश रेड्‌डी और वॉशिंगटन सुंदर ने 8वें विकेट के लिए 285 बॉल पर 127 रन की साझेदारी करके फॉलोऑन टाला। सुंदर 162 बॉल पर 50 रन बनाकर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया से पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने 3-3 विकेट झटके। नाथन लायन को 2 विकेट मिले। एक दिन पहले शुक्रवार, 27 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…