रूस के लिए जंग लड़ने वाले अमेरिकी सैनिक को मेडल:पिछले साल यूक्रेन में मारा गया

Updated on 10-08-2025 02:46 PM

यूक्रेन के खिलाफ जंग में रूस के लिए लड़ने वाले अमेरिकी सैनिक को राष्ट्रपति पुतिन ने मरणोपरांत ऑर्डर ऑफ लेनिन मेडल से सम्मानित किया है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी युवक का नाम माइकल ग्लॉस (21) था। वह पिछले साल यूक्रेन में रूस की तरफ से लड़ते हुए मारा गया था।

माइकल अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA की सीनियर अधिकारी जूलियन गलीना का बेटा था। गलीना CIA में डिजिटल इनोवेशन की डिप्टी डायरेक्टर हैं। माइकल 2023 की सर्दियों में रूस की सेना में भर्ती हुआ था।

माइकल ने मॉस्को के रेड स्क्वायर से सेल्फी पोस्ट की थी और सोशल मीडिया पर यूक्रेन युद्ध को प्रॉक्सी वॉर बताते हुए पश्चिमी मीडिया को प्रोपगेंडा कहा था। रूसी मीडिया ने अप्रैल 2024 में उसकी मौत की खबर दी।

CIA ने माइकल को मानसिक रोगी बताया था

CIA ने बयान कर जारी बताया कि माइकल मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था। एजेंसी ने उसकी मौत राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा नहीं माना है।

माइकल के पिता लैरी ग्लॉस अमेरिका के लिए इराक वॉर में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि,

QuoteImage

हमें डर था कि रूस में कोई उसकी मां की पहचान न जान ले और उसे राजनीतिक मकसद से इस्तेमाल करे।

QuoteImage

क्रेमलिन ने ‘ऑर्डर ऑफ लेनिन’ मेडल देने की बात आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं की है। यह सोवियत दौर का एक बड़ा नागरिक सम्मान है। अभी यह साफ नहीं है कि मेडल आखिर कहां गया। व्हाइट हाउस, CIA और विटकॉफ ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

गालिना CIA की डिजिटल इनोवेशन चीफ है

सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA की डिप्टी डायरेक्टर जूलियान जे. गालिना डिजिटल इनोवेशन की चीफ हैं। उन्हें इस पद पर जनवरी 2024 में नियुक्त गया है।

गालिना ने अपने करियर की शुरुआत यूएस नेवल एकेडमी से की थी। यहां 1992 में वे ब्रिगेड ऑफ मिडशिपमेन की पहली महिला लीडर बनीं। 1846 में एकेडमी की स्थापना के बाद ऐसा पहली बार हुआ था।

गालिना को क्रिप्टोलॉजिक ऑफिसर के रूप में कमीशन किया गया और उन्होंने एक्टिव ड्यूटी तथा नेवी रिजर्व में सेवा दी। 2013 में वे कमांडर रैंक के साथ रिटायर हुईं।

यूक्रेन जंग में 600 से ज्यादा अमेरिकी लड़ रहे

कनाडा की कार्लेटन यूनिवर्सिटी की 12 जून 2025 को पब्लिश हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक, 600 से ज्यादा अमेरिकी नागरिक यूक्रेन में युद्ध लड़ रहे हैं। इनमें रूस और यूक्रेन दोनों की तरफ से लड़ने वाले सैनिक शामिल हैं।

इनमें ज्यादातर पुरुष हैं, जिनकी औसत उम्र 32 साल है। इनमें से 60% से ज्यादा के पास यू.एस. आर्मी, ग्रीन बेरे, या नेवी सील्स की सैन्य ट्रेनिंग का अनुभव हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक ये लड़ाके अलग-अलग वजहों से यूक्रेन पहुंचे हैं, जो नशे की लत, कैंसर या अवसाद से जूझ रहे हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…